Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद रहने से घाटी में माल ढुलाई बाधित, सोपोर फल मंडी एसोसिएशन दो दिन मंडी बंद रखने का किया एलान

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 07:06 PM (IST)

    श्रीनगर-जम्मू हाईवे के बंद होने के कारण एशिया की दूसरी सबसे बड़ी सोपोर फल मंडी दो दिनों के लिए बंद रहेगी। मंडी अध्यक्ष फैयाज अहमद मलिक ने बताया कि हाईवे बंद होने से फलों की ढुलाई बाधित है और व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। व्यापारियों के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया।

    Hero Image
    हाईवे बंद होने से घाटी में खाद्य वस्तुओं का संकट भी बढ़ गया है।

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के लगातार बंद रहने के कारण एशिया की दूसरी सबसे बड़ी सोपोर फल मंडी नौ और 10 सितंबर यानी दो दिन बंद रहेगी। सोपोर फल मंडी के अध्यक्ष फैयाज अहमद मलिक उर्फ काका ने इसका एलान किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे ठप होने से फलों की ढुलाई में बाधा उत्पन्न हुई है। व्यापारियों और उत्पादकों को काफी नुकसान हो रहा है। आर्थिक नुकसान को कम करने के लिए उनके पास कामकाज बंद करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है।

    मलिक ने बताया कि व्यापारियों और हितधारकों के साथ एक आम बैठक के बाद सर्वसम्मति से मंडी को दो दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया। आपको जानकारी हो कि सोपोर फल मंडी कश्मीर के फल उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जो सेब उत्पादकों को पूरे भारत के बाजारों से जोड़ता है।

    यह भी पढ़ें- जम्मू के अधिकांश इलाकों में अभी भी पानी के लिए मचा है हाहाकार, 13 दिन बाद भी नहीं मिल रहा पीने का पानी

    इसके संचालन में अस्थायी रुकावट से हजारों उत्पादकों और व्यापारियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है, जिससे घाटी की आर्थिक गतिविधियों की निर्भरता श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्पष्ट होती है।

    स्थानीय फल उत्पादकों और व्यापारियों ने चिंता व्यक्त की है कि लंबे समय तक व्यवधान से उन्हें भारी नुकसान हो सकता है, विशेषकर जब सेब की कटाई का मौसम अपने चरम पर है।

    उन्होंने अधिकारियों से अपील की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात की तत्काल बहाली सुनिश्चित की जाए ताकि आगे आर्थिक नुकसान को रोका जा सके।

    इसके अलावा, श्रीनगर-जम्मू हाईवे के बंद रहने से घाटी में खाद्य वस्तुओं का संकट भी उत्पन्न हो गया है, जिससे आम लोगों को स्थानीय व्यापारियों की मनमानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें- श्रीनगर-जम्मू हाईवे लगातार बंद रहने से कश्मीर घाटी में मटन-सब्जी की किल्लत बढ़ी, सैंकड़ों शादियां टली