Vaishno Devi Yatra: मेंढर से वैष्णो देवी के लिए पैदल यात्रा शुरू, श्रद्धालुओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
मेंढर क्षेत्र से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का एक दल पैदल यात्रा पर निकला है। पौनी पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और उनके लिए जलपान की व्यवस्था की। श्रद्धालुओं का कहना है कि यह यात्रा उनके लिए माता रानी के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। वे कटड़ा की ओर बढ़ रहे हैं और जल्द ही माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाएंगे।

जागरण फोटो
संवाद सहयोगी, पौनी। मेंढर क्षेत्र से माता वैष्णो देवी के पवित्र दर्शन के लिए श्रद्धालु पैदल यात्रा पर रवाना हुए हैं। हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रद्धालु गहरे धार्मिक उत्साह और आस्था के साथ यात्रा पर निकले हैं। यात्रा दल पौनी पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा दल में शामिल रोहित शर्मा, जगदीश चंद्र, सुभाष चंद्र, ओमप्रकाश और नीतिश शर्मा शामिल ने बताया कि वे हर वर्ष माता वैष्णो देवी के दरबार तक पैदल यात्रा करते हैं।
यह यात्रा उनके लिए केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं बल्कि माता रानी के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कठिन मार्ग और लंबी दूरी भी उनके उत्साह को कम नहीं कर पाती। श्रद्धालुओं ने पौनी में कुछ समय विश्राम किया और स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ भजन-कीर्तन में भाग लिया। स्थानीय लोगों ने यात्रियों के लिए पेयजल, फल और विश्राम की व्यवस्था की। यात्रियों ने इस सहयोग के लिए पौनी वासियों का धन्यवाद किया।
यात्रा दल के सदस्य नीतिश शर्मा ने बताया कि माता वैष्णो देवी के दरबार तक की यह पैदल यात्रा उन्हें आत्मिक शांति और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करती है। उनका कहना है कि “माता रानी की कृपा से हर वर्ष नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है, जो हमें जीवन में आगे बढ़ने की ताकत देती है।” श्रद्धालु अब कटड़ा की ओर अग्रसर हैं और आगामी दिनों में माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे। पौनी क्षेत्र में श्रद्धालुओं की यह झलक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम बनी रही।
27 पीओ 1.
इसकी फोटो
कटडा माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए पौनी से जाते हुए श्रद्धालु।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।