Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Special Train: रांची से मधुबनी व दरभंगा के लिए चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन, बढ़ती भीड़ पर काबू को लेकर एक और कोशिश

    By Birendra Kumar PandeyEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 04:26 PM (IST)

    छठ पर घर आने वाले की बढ़ती भीड़ को कंट्रोल करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि लोगों को असुविधा नहीं हो। इसी को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे प्रबंधन ने पूजा स्पेशल ट्रेन की घोषणा की। छठ पूजा पर रांची से जयनगर और लहेरिया सराय के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी तो वहीं टाटानगर-छपरा और शालीमार-सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी।

    Hero Image
    रांची से मधुबनी व दरभंगा के लिए चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन

    जागरण संवाददाता, बोकारो। छठ की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे प्रबंधन ने छठ को लेकर पूजा स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। रेलवे रांची-जयनगर, रांची-लहेरिया सराय स्पेशल, टाटानगर-छपरा स्पेशल, शालीमार-सीतामढ़ी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगी।

    1. 08105-08106 रांची-जयनगर छठ पूजा स्पेशल

    रांची-जयनगर स्पेशल 11 व 18 नवंबर को 23.55 बजे रांची से खुलेगी और अगले दिन 15.30 बजे जयनगर पहुंचेगी। यह ट्रेन दो बजे रात में बोकारो पहुंचेगी। वापसी में 08106 जयनगर-रांची स्पेशल 12 व 19 नवंबर को जयनगर से खुलेगी। यह ट्रेन शाम में पांच बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 09.00 बजे रांची पहुंचेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2. 08181/08182 टाटानगर-छपरा छठ पूजा स्पेशल

    यह ट्रेन टाटानगर-छपरा के बीच चलेगी। इस ट्रेन को बोकारो वासी पुरूलिया से पकड़ सकते हैं। यह ट्रेन 15 व 22 नवंबर को 13.20 बजे टाटानगर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03.00 बजे छपरा पहुंचेगी।

    वहीं, 23 नवंबर को सुबह 06.00 बजे छपरा से चलेगी। यह ट्रेन चांडिल, पुरुलिया, अनारा, जोइचंडी पहाड़, बर्नपुर, आसनसोल, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी और हाजीपुर में रुकेगी।

    3. रांची -लहेरिया सराय पूजा स्पेशल

    यह गाड़ी 16 नवंबर को रांची से खुलेगी। 17 नवंबर को रात 11 बजे बोकारो पहुंचेगी। दूसरे दिन दोपहर 1 बजे यह ट्रेन लहेरिया सराय पहुंचेगी जो कि बोकारो के बाद चंद्रपुरा, धनबाद जंक्शन, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल जंक्शन, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन के बाद लहेरिया सराय पहुंचेगी।

    इस ट्रेन में स्लीपर और थर्ड एसी के अतिरिक्त जनरल डिब्बे भी हैं। इसलिए, समस्तीपुर व अन्य क्षेत्र के निवासी बी इस ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं।

    4. 08183- 08184 शालीमार-सीतामढ़ी पूजा विशेष

    शालीमार-सीतामढ़ी स्पेशल 12 और 19 नवंबर को 21.55 बजे शालीमार से रवाना होगी और अगले दिन 10.00 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। वापसी दिशा में 08184 सीतामढी-शालीमार स्पेशल 13 और 20 नवंबर को सीतामढ़ी से रवाना होगी।

    यह स्पेशल ट्रेन आसनसोल, मधुपुर, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर और दरभंगा में रुकेगी। बोकारो के लोग आसनसोल में इस ट्रेन को पकड़ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: सेल में काम करने वाले अधिकारियों के लिए खुशखबरी! जल्‍द किया जाएगा 11 माह के पर्क्स का भुगतान

    यह भी पढ़ें: झारखंड में अपराधियों-नक्सलियों की खंगाली जाएगी संपत्ती, CID की नजर में कई जिलों के संगठित गिरोह