Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Politics: 'कांग्रेस में भी हैं स्लीपर सेल', प्रभारी राजू बोले- हमारी जानकारी दूसरों को देते

    Updated: Tue, 10 Jun 2025 03:10 PM (IST)

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने कहा कि कांग्रेस में स्लीपर सेल हैं जो दूसरे दलों के लिए काम करते हैं। उन्होंने बोकारो में संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। कांग्रेस हमेशा गरीब दलित व शोषित के साथ खड़ी रही है और 70 हजार संविधान रक्षक बनाएगी।

    Hero Image
    'कांग्रेस में भी हैं स्लीपर सेल', प्रभारी राजू बोले- हमारी जानकारी दूसरों को देते

    जागरण संवाददाता, बोकारो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने कहा कि कांग्रेस में भी स्लीपर सेल हैं। ये संगठन में रहकर दूसरे दलों के लिए काम करते हैं। झारखंड में भी इन्हें चिह्नित किया जा रहा है। ऐसे लोगों को संगठन से बाहर किया जाएगा। वे बोकारो के सेक्टर- दो सी में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित संविधान बचाओ रैली को संबोधित कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा, पूरे देश में दो विचारधारा की लड़ाई है। पहला मनुस्मृति को मानने वाले दूसरा संविधान को मानने वाले। हम संविधान को मानने वाले लोग हैं। 11 साल की मोदी सरकार सभी स्तर पर फेल है। पैसा कुछ एक उद्यमियों के पास रह रहा है। प्रति व्यक्ति आय घटी है। देश में बेरोजगारी बढ़ी है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब, दलित व शोषित के साथ खड़ी होती रही है। कांग्रेस पार्टी 70 हजार संविधान रक्षक खड़ी करेगी। ये पंचायत स्तर पर लोगों को बताने का काम करेंगे कि संविधान को कहां-कहां खतरा है?

    प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से संविधान बचाने का काम करती रही है। पूरे देश में एक अलग प्रकार का माहौल बनाया जा रहा है।

    रैली को पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, बोकारो विधायक श्वेता सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी व जिला के पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने की।