Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महुदा में दिवाली से एक दिन पहले अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई, नष्ट की गई अवैध भट्ठियां

    By Deepak Kumar PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 13 Nov 2020 12:49 PM (IST)

    महुदा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की सुबह कई जगहों पर छापेमारी कर अवैध महुआ शराब की भट्ठियों को नष्ट कर दिया। दिवाली से एक दिन पहले पुलिस की कार्रवाई से शराब के अवैध कारोबारियों में हड़कंप है। इस दौरान पुलिस ने अवैध शराब को बहा दिया।

    Hero Image
    लगभग 80 किलो महुवा जावा नष्ट किया गया है।

    जेएनएन, महुदा: महुदा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की सुबह कई जगहों पर छापेमारी कर अवैध महुआ शराब की भट्ठियों को नष्ट कर दिया। दिवाली से एक दिन पहले पुलिस की कार्रवाई से शराब के अवैध कारोबारियों में हड़कंप है। इस दौरान पुलिस ने अवैध शराब को भी बहा दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इधर, छापेमारी की सूचना मिलते ही भट्ठी संचालक मौके से भाग निकला। अभियान का नेतृत्व कर रहे महुदा थाना प्रभारी हीरालाल तिर्की ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में महुआ शराब की अवैध भट्ठी चल रही है। छापेमारी के दौरान सभी भट्ठियों को नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी जगहों को मिलाकर लगभग 80 किलो महुवा जावा नष्ट किया गया है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध शराब का कारोबार नहीं पनपने दिया जाएगा। इससे जुड़े अवैध कारोबारियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का उन्होंने दावा किया।

    भाटडीह ओपी पुलिस ने भी की कार्रवाई: इसके अलावा भाटडीह ओपी पुलिस द्वारा भी मुरलीडीह में दामोदर नदी के किनारे छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान जावा महुआ की लगभग आधा दर्जन हांडियों को नष्ट किया गया। ओपी प्रभारी हेमन राम ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।