दुर्ग-पटना, चर्लपल्ली-बरौनी और गोंदिया-पटना के बीच चलेगी छठ स्पेशल ट्रेन; चेक करें शेड्यूल
दक्षिण भारत, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से छठ पर्व के लिए बिहार-झारखंड लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दुर्ग से पटना, हैदराबाद से बरौनी और गोंदिया से पटना के लिए छठ स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो धनबाद और बोकारो होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिनमें कुछ श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं।

दुर्ग-पटना, चर्लपल्ली-बरौनी और गोंदिया-पटना के बीच चलेगी छठ स्पेशल ट्रेन
जागरण संवाददाता, धनबाद। दक्षिण भारत, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से छठ के दौरान झारखंड व बिहार लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। दुर्ग से पटना के लिए शुक्रवार की रात देर स्पेशल ट्रेन चलेगी। शनिवार को हैदराबाद के चर्लपल्ली से बरौनी और गोंदिया से पटना के लिए छठ स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। तीनों ट्रेन धनबाद व बोकारो होकर चलेंगी।
इनमें दुर्गा-पटना व गोंदिया-पटना में दोनों ओर से टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। चर्लपल्ली से बरौनी के लिए टिकट बुक होने लगे हैं। थर्ड एसी व सेकंड एसी की सीटें फुल हो गई हैं जबकि स्लीपर श्रेणी में 75 सीटें उपलब्ध हैं। वापसी की टिकट बुकिंग शुक्रवार से शुरू होने की संभावना है। बरौनी से चर्लपल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन का रूट व टाइम टेबल भी शुक्रवार को जारी होगा।
इन तिथियों में चलेंगी
- 07093 चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल 25 अक्टूबर को चर्लपल्ली से दिन 10 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 6:50 पर धनबाद तथा सोमवार सुबह 5:00 बजे बरौनी पहुंचेगी।
- 07094 बरौनी-चर्लपल्ली स्पेशल 27 अक्टूबर को चलेगी।
- 08795 दुर्ग-पटना स्पेशल दुर्ग से रात 12:30 पर रवाना होगी। अगले दिन दोपहर 3:10 पर बोकारो, 3:38 पर चंद्रपुरा, शाम 4:18 पर कतरास व शाम 5:15 पर धनबाद आएगी। जसीडीह, किउल, मोकामा होकर रविवार सुबह 4:00 बजे पटना पहुंचेगी।
- 08796 पटना-दुर्ग स्पेशल 26 अक्टूबर को पटना से सुबह 9:45 पर प्रस्थान कर शाम 6:40 पर धनबाद, 7:15 पर कतरास, रात 9:08 पर चंद्रपुरा, रात 10:10 पर बोकारो तथा सोमवार दोपहर 2:30 पर दुर्ग पहुंचेगी।
- 08889 गोंदिया-पटना छठ स्पेशल 25 अक्टूबर को गोंदिया से दोपहर 12:30 पर रवाना होगी। रविवार सुबह 5:05 पर बोकारो, 6:03 पर चंद्रपुरा, 7:05 पर धनबाद तथा जसीडीह, झाझा होकर शाम 4:30 पर पटना पहुंचेगी।
- 08890 पटना-गोंदिया छठ स्पेशल 26 अक्टूबर को पटना से शाम 6:10 पर प्रस्थान कर देर रात 2:35 पर धनबाद, 3:45 पर चंद्रपुरा, 4:35 पर बोकारो तथा मंगलवार की सुबह 3:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।