Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanbad Weather Update: हिमालयी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, अगले हफ्ते और सितम! पढ़ें-मौसम विभाग की चेतावनी

    By Tapas Banerjee Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Wed, 26 Nov 2025 08:46 AM (IST)

    Dhanbad News: धनबाद में हिमालय से आ रही ठंडी हवाओं के चलते रात में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते से ठंड और भी ज़्यादा बढ़ने की संभावना है। लोगों को ठंड से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    Hero Image

    आ रहा ठिठुरन वाली ठंड का दौर। (सांकेतिक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, धनबाद। हिमालय से आ रही सर्द हवाओं ने मौसम में ठंडक घोल दी है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पर पहुंचने से रात का मौसम सर्द हो गया है। बादलों की आवाजाही से दिन के मौसम में भी ठंडक घुल गई है। पर ठिठुरन वाली ठंड का दौर अभी शुरू नहीं हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranchi Weather News

    मौसम केंद्र रांची से जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट आ सकती है। उसके बाद दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी के आसार हैं।

    एक दिसंबर तक आंशिक बादल छाने की स्थिति बनी रह सकती है। इससे ठंड में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दिसंबर के पहले सप्ताह तक प्रचंड ठंड की संभावना कम है। दूसरे सप्ताह से हाड़ कंपाने वाली सर्दी दस्तक दे सकती है।

    अगले चार दिनों का संभावित तापमान

    दिन अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
    बुधवार 25 12
    गुरुवार 27 13
    शुक्रवार 27 14
    शनिवार 27 13