Jharia MLA Office के नजदीक बाइक सवार अपराधियों ने पैदल गुजर रहे युवक को मारी दो गोली, मौके पर मौत से सनसनी
Jharia News Update: झरिया में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश जारी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के सवक पैदल ही गुजर रहा था। बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मारी।

घटना स्थल पर जांच करती झरिया थाने की पुलिस।
जागरण संवाददाता, झरिया (धनबाद)। झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उस समय अफरा–तफरी मच गई जब बाइक सवार दो अपराधियों ने सड़क पर पैदल चल रहे एक युवक को नजदीक से गोली मार दी। माैैक पर ही युवक की माैत हो गई।

युवक की तस्वीर।
घटना स्थल झरिया की विधायक रागिनी सिंह के कार्यालय ( जनता मजदूर संघ) से थोड़ी पर है। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और युवक को सड़क पर गिरा हुआ पाया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना झरिया थाने की पुलिस को दी। खबर मिलते ही झरिया थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंची और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली।
युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क से उठाकर धनबाद अस्पताल भेजा गया। पाटलिपुत्र अस्पताल के डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की और वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से धनबाद की ओर फरार हो गए।
पुलिस ने हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। सिंदरी डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि हमलावरों के उद्देश्यों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।
सिटी एसपी के मुताबिक मृत युवक की पहचान प्रेम यादव के रूप में हुई है, जो छपरा का रहने वाला था। पिछले करीब एक माह से झरिया में रह रहा था। कोयला ट्रांसपोर्टिंग का काम करता था।
पुलिस के अनुसार युवक का एक 16 चक्का का वाहन है, जो किसी कोयला ट्रांसपोर्ट में चलता है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दोपहर के समय यहां भीड़भाड़ रहती है, ऐसे में बीच सड़क पर गोली चलना चिंताजनक है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।