Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanbad New Train: धनबाद होकर चर्लपल्ली-दरभंगा के बीच चलेगी वनवे स्पेशल ट्रेन, टिकटों की बुकिंग शुरू

    Updated: Tue, 18 Nov 2025 09:37 PM (IST)

    धनबाद से होकर चर्लपल्ली और दरभंगा के बीच एक विशेष वनवे ट्रेन शुरू की जा रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई इस ट्रेन के टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इच्छुक यात्री ऑनलाइन या रेलवे काउंटर पर टिकट बुक कर सकते हैं।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, धनबाद। दक्षिण भारत की ट्रेनों में यात्रियों की लंबी वेटिंग लिस्ट के मद्देनजर रेलवे ने हैदराबाद के चर्लपल्ली स्टेशन से दरभंगा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। 07999 चर्लपल्ली-दरभंगा वनवे स्पेशल ट्रेन बुधवार को चलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चर्लपल्ली से शाम 7:30 पर रवाना होगी। शुक्रवार सुबह 8:30 पर दरभंगा पहुंचेगी। गुरुवार शाम 5:40 पर रांची, रात 7:58 पर बोकारो तथा रात 10 बजे धनबाद आएगी। धनबाद में पांच मिनट ठहराव होगा।

    चर्लपल्ली से चलने वाली ट्रेन का ठहराव काजीपेट, रामागुंडम, मंचेरियल, सिरपुर कागजनगर, बल्लारशाह, वादसा, गोंडिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगड़ा, राउरकेला, रांची, मूरी, बोकारो, धनबाद, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी व समस्तीपुर में होगा। स्पेशल ट्रेन में केवल स्लीपर कोच जुड़ेंगे। टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।

    25 मिनट पहले कोल्हापुर पहुंचेगी दीक्षाभूमि एक्सप्रेस, एक दिसंबर से बदलाव

    दूसरी ओर, प्रत्येक सोमवार को चलने वाली धनबाद-कोल्हापुर दीक्षाभूमि एक्सप्रेस के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। तेलंगाना के अदिलाबाद से कोल्हापुर तक 18 अलग-अलग स्टेशन पर इस ट्रेन का टाइम टेबल बदला गया है। इनमें नांदेड़, पूर्णा, लातुर जैसे स्टेशन शामिल हैं।

    कोल्हापुर अब 25 मिनट पहले पहुंचेगी। वर्तमान में धनबाद से सोमवार सुबह 10:20 पर खुल कर बुधवार दोपहर 12:45 पर कोल्हापुर पहुंचती है। टाइम टेबल में बदलाव के बाद दाेपहर 12:20 में ही कोल्हापुर पहुंचेगी। धनबाद से कोल्हापुर की यात्रा 50 घंटे 25 मिनट के बदले अब 50 घंटे में पूरी होगी।

    अन्य स्टेशन पर एक से डेढ़ घंटे तक पहले पहुंच जाएगी। हालांकि धनबाद से अदिलाबाद के बीच समय में कोई परिवर्तन नहीं होगा। कोल्हापुर से वापसी का टाइम टेबल भी पूर्ववत रहेगा।