Jharkahnd Weather Update: एक दिन में दो डिग्री लुढ़का पारा, आज रात से और बढ़ेगी ठंड
Dhanbad Weather:पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण झारखंड ठंड बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और गिरावट का अनुमान जताया है। उत्तर पश्चिमी भागों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है, जिसका असर धनबाद में भी दिखेगा। रात में विशेष रूप से ठंड बढ़ने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची। (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। पहाड़ों पर हिमपात का असर धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और जामताड़ा समेत पूरे झारखंड में दिखने को मिल रहा है। उत्तरी हवाओं के आने के चलते अब हवा में ठंडक घुल गई है। न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है।
पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पर था, जो सोमवार को 14 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर अभी जारी रहेगा।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का अनुमान जताया है। तापमान गिरने से ठंड और बढ़ेगी।
आज व कल उत्तर पश्चिमी भागों में शीत लहर का अलर्ट
मौसम केंद्र रांची से जारी पूर्वानुमान में अगले दो दिन राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर भी धनबाद व आसपास दिख सकता है। विशेष कर रात का मौसम सर्द रहने की संभावना है।
चार दिनों का संभावित अधिकतम-न्यूनतम तापमान
मंगलवार 29- 13
बुधवार 28- 13
गुरुवार 28- 13
शुक्रवार 27 -14

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।