Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanbad Weather Forecast: भादो में आगाज तो अच्छा है, पढ़ें पूरे महीने के लिए माैसम विभाग की भविष्यवाणी

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Tue, 24 Aug 2021 07:31 AM (IST)

    Dhanbad Weather Forecast मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार 24 से 27 अगस्त के दौरान राज्य के कई हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि दिनभर बारिश नहीं होगी। कभी धूप खिलेगी तो कभी बादल आएंगे तो कभी फुहारें भी बरसेंगी।

    Hero Image
    धनबाद के रणधीर वर्मा चाैक पर बारिश के बीच गुजरती छात्राएं ( फाइल फोटो)।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad Weather Forecast सावन की विदाई के साथ ही सोमवार से भादो की शुरुआत हो गई। भादो महीने के पहले दिन ही धनबाद में जमकर बारिश हुई। सुबह से दोपहर तक जहां धूप छांव का आना जाना हो रहा था, वहीं दोपहर बाद एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज गर्जन के साथ झमाझम बारिश हुई। घंटे भर की बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक कभी धूप तो कभी बादल छाने के साथ बीच-बीच में बारिश की संभावना जताई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूरे सप्ताह होती रहेगी हल्की बारिश 

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार 24 से 27 अगस्त के दौरान राज्य के कई हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि दिनभर बारिश नहीं होगी। कभी धूप खिलेगी तो कभी बादल आएंगे तो कभी फुहारें भी बरसेंगी। चार-पांच दिनों में तापमान में भी किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। पर बारिश होने पर इसमें थोड़ी कमी आ सकती है। मौसम विभाग ने सावन के बाद अब भादो में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई है। सितंबर के पहले हफ्ते तक सामान्य बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज गर्जन और वज्रपात का भी खतरा हो सकता है। 

    37-38 के बीच पहुंच गया तापमान

    तापमान में धीरे-धीरे हो रही बढ़ोतरी के बीच धनबाद का तापमान काफी बढ़ गया है। 31-32 डिग्री से बढ़कर सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री पर पहुंच गया। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद अगले कई दिनों तक शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। तापमान बढ़ने से उमस और गर्मी भी बढ़ेगी। धनबाद के साथ-साथ इससे सटे आसपास के जिलों में भी तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। देवघर , जामताड़ा समेत इससे सटे जिलों का भी तापमान पिछले हफ्ते की तुलना में बढ़ गया है।