Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prakaash Parv पर पटना साहिब में धनबाद इंटरसिटी सहित 19 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, देखें-पूरी सूची

    By Tapas Banerjee Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Thu, 04 Dec 2025 09:35 AM (IST)

    Prakash Parv: प्रकाश पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। धनबाद–पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कुल 19 ट्रेनो ...और पढ़ें

    Hero Image

    पटना साहिब रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। Prakash Parv 2025 श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रेलवे ने पटना साहिब स्टेशन पर कई ट्रेनों का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में धनबाद से जसीडीह व झाझा होकर पटना जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी पटना साहिब पर रुकेगी। रेलवे ने यह ठहराव 19 दिसंबर से दो जनवरी तक प्रभावी रहने की घोषणा की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो मिनट का होगा ठहराव 

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 13331 धनबाद–पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस पटना साहिब स्टेशन पर शाम 4:00 बजे से 4:02 बजे तक रुकेगी। इसी तरह 13332 पटना–धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस का सुबह 08:49 बजे से 08:51 बजे तक दो मिनट का ठहराव रहेगा। यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुल 19 जोड़ी ट्रेनों को इस अवधि में अस्थायी ठहराव प्रदान किया है, ताकि प्रकाश पर्व में शामिल होने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

    ट्रेनों के नाम और ठहराव का समय

    • 12361 आसनसोल–सीएसएमटी मुंबई एक्सप्रेस: 23:57–23:59

    • 12362 सीएसएमटी मुंबई–आसनसोल एक्सप्रेस: 13:54–13:56

    • 12545 रक्सौल–एलटीटी कर्मभूमि एक्सप्रेस: 23:57–23:59

    • 12546 एलटीटी–रक्सौल कर्मभूमि एक्सप्रेस: 22:49–22:51

    • 14223 राजगीर–वाराणसी बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस: 22:59–23:01

    • 14224 वाराणसी–राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस: 03:31–03:33

    • 15483 अलीपुरद्वार–दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस: 02:27–02:29

    • 15484 दिल्ली–अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस: 00:53–00:55

    • 12333 हावड़ा–प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस: 03:26–03:28

    • 12334 प्रयागराज रामबाग–हावड़ा विभूति एक्सप्रेस: 22:58–23:00

    • 22213 शालीमार–पटना दूरंतो एक्सप्रेस: 05:05–05:07

    • 22214 पटना–शालीमार दूरंतो एक्सप्रेस: 20:59–21:01

    • 18449 पुरी–पटना बैद्यनाथधाम एक्सप्रेस: 09:01–09:03

    • 18450 पटना–पुरी बैद्यनाथधाम एक्सप्रेस: 08:58–09:00

    • 15635 ओखा–गुवाहाटी द्वारिका एक्सप्रेस: 10:33–10:35

    • 15636 गुवाहाटी–ओखा द्वारिका एक्सप्रेस: 03:34–03:36

    • 22948 भागलपुर–सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 10:50–10:52

    • 22947 सूरत–भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 13:30–13:32

    • 13241 बांका–राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस: 14:56–14:58

    • 13242 राजेन्द्रनगर–बांका एक्सप्रेस: 00:06–00:08

    • 12303 हावड़ा–नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस: 15:19–15:21

    • 12304 नई दिल्ली–हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस: 07:13–07:15

    • 13331 धनबाद–पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस: 16:00–16:02

    • 13332 पटना–धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस: 08:49–08:51

    • 13423 भागलपुर–अजमेर एक्सप्रेस: 16:55–16:57

    • 13424 अजमेर–भागलपुर एक्सप्रेस: 10:00–10:02

    • 22405 भागलपुर–आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस: 17:30–17:32

    • 22406 आनंद विहार–भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस: 06:13–06:15

    • 12577 दरभंगा–मैसूर बागमती एक्सप्रेस: 19:41–19:43

    • 12578 मैसूर–दरभंगा बागमती एक्सप्रेस: 10:23–10:25

    • 12327 हावड़ा–देहरादून उपासना एक्सप्रेस: 20:16–20:18

    • 12328 देहरादून–हावड़ा उपासना एक्सप्रेस: 17:54–17:56

    • 12315 कोलकाता–उदयपुर अनन्या एक्सप्रेस: 20:54–20:56

    • 12316 उदयपुर–कोलकाता अनन्या एक्सप्रेस: 05:34–05:36

    • 12435 जयनगर–आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस: 17:49–17:51

    • 12436 आनंद विहार–जयनगर गरीबरथ एक्सप्रेस: 06:08–06:10

    • 13229 गोड्डा–राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस: 14:56–14:58

    • 13230 राजेन्द्रनगर–गोड्डा एक्सप्रेस: 22:26–22:28

    सिख समुदाय का अत्यंत पावन पर्व

    श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व सिख समुदाय का अत्यंत पावन और प्रमुख त्योहार है। दसवें सिख गुरु गुरु गोविंद सिंह जी ने न सिर्फ खालसा पंथ की स्थापना की, बल्कि धर्म, राष्ट्र और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका जन्म पटना साहिब में हुआ था, जिस कारण यहां हर वर्ष भव्य उत्सव आयोजित होता है।

    इस साल 27 दिसंबर को प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इस माैके पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पटना साहिब पहुंचेंगे। प्रकाश पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे का यह निर्णय यात्रा को सुगम बनाने में सहायक साबित होगा।