Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanbad में 15 साल के किशोर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने दो एंगल से शुरू की जांच

    By Mritunjay PathakEdited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Fri, 28 Nov 2025 11:25 AM (IST)

    Dhanbad Crime News: धनबाद में एक किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को बरामद कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद से स्थानीय लोग भयभीत हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    Hero Image

    किशोर की हत्या की सूचना के बाद घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।

    जागरण संवाददाता, धनसार (धनबाद)। शहर के धनसार थाना क्षेत्र के ईस्ट बस्ताकोला में गुरुवार की रात 15 वर्षीय किशोर नितीश कुमार की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव एक बिजली के खंभे के नीचे खून से लथपथ अवस्था में मिला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्थानीय लोगों की सूचना पर धनबाद डीएसपी नौशाद आलम और धनसार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि नितीश का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त था, जिससे प्रथम दृष्टया उसकी हत्या किए जाने की आशंका मजबूत होती है।

    घटना की जानकारी मिलते ही नितीश के पिता हीरा साव, मां रिंकी देवी और नाना गोपाल साव मौके पर पहुंचे। शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां रिंकी देवी ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

    पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए कई पहलुओं पर जांच कर रही है। शुरुआती जांच में दो संभावनाएं सामने आई हैं-पहली, लोहा चोरों के बीच विवाद के कारण नितीश की हत्या की गई हो सकती है। दूसरी, बिजली चोरी के मकसद से पोल पर चढ़ने के दौरान गिरने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

    घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों की छानबीन कर संभावित सुराग जुटाने की कोशिश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्त में लिया जाएगा।