Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जाम में फंसा धनबाद शहर, जानें कब तक मिलेगी मुक्ति

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Sun, 13 Feb 2022 03:09 PM (IST)

    Dhanbad Traffic Jam धनबाद शहर ट्रैफिक जाम में फंस गया है। दस बजे दिन से ही फंसा हुआ। धनबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक गया पुल से शहर के बैंक मोड़ और रागाटांड की तरफ आने-जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    Hero Image
    गया पुल के समीप लगा जाम ( फोटो जागरण)।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। पूर्व रेलवे की ओर से धनबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक गया पुल का मरम्मत कार्य किया जा रहा है। गया पुल अंडर ब्रिज के आधे हिस्से में मरम्मत कार्य जारी है। शाम पांच बजे तक यह काम चलेगा। इस कारण गया पुल के दोनों तरफ भीषण ट्रैफिक जाम लग गया है।  बैंक मोड़ से रांगाटांड और रांगाटांड से बैंक मोड़ आने-जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैफिक जाम को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। इसके बावजूद स्थिति नियंत्रण से बाहर है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रमिक चौक स्थित गया ओवरब्रिज पर रेलवे ट्रैक मरम्मत कार्य चल रहा है। इस दौरान गया पुल के ब्रिज को वनवे किया गया। सड़कों पर दोनों साइड वाहनों की लंबी कतार लगी है। एक साथ सिर्फ एक तरफ से वाहनों की निकासी में हो रही है। ट्रैफिक पुलिस के जवान ब्रिज के दोनों साइड मौजूद है। दोनों साइड से आने वाले वाहनों को बारी-बारी से छोड़ा जा रहा है। यही वजह है कि जब एक तरफ से वाहनों का आना शुरू होता है तो दूसरी ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।

    ट्रैफिक पुलिस के तकरीबन ढाई दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को पूजा का किससे श्रमिक चौक और क्लीनिक लैब से बैंक मोड़ जेपी चौक तक लगाया गया है। शाम 5:00 बजे तक मरम्मत कार्य चलने की कानू अनुमान है। लिहाजा सुबह से ही पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं। ऐसे तो रविवार के कारण आम दिनों से कम वाहनों का परिचालन होता है। खासकर स्कूल वैन या सरकारी विभाग के वाहन कम चल रहे थे। बावजूद एक घंटा पूर्व सैकड़ों की संख्या में वाहनों की कतार दोनों साइड लगी है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश वर्मा के नेतृत्व में दर्जनों सिपाही श्रमिक चौक के आसपास मौजूद हैं और वाहनों के परिचालन सुचारू रूप से कराने की कोशिश कर रहे हैं। जरूरतमंद वाहन जैसे एंबुलेंस को तत्काल भीड़ से निकालने की भी पुलिसकर्मी कर रहे हैं।