'पार्टी के विरुद्ध टीका-टिप्पणी करने वाले सुधर जाएं, नहीं तो सुधार दिए जाएंगे'; पूर्व मंत्री ने दी सख्त चेतावनी
गुमला में कांग्रेस कमेटी की बैठक में अनुशासन पर जोर दिया गया। बंधु तिर्की ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर चेतावनी दी। 15 सदस्यीय एडवाइजरी कमेटी का गठन होगा जो जनता की समस्याओं का समाधान करेगी। सुखदेव भगत ने भाजपा पर अधिकारों से वंचित करने का आरोप लगाया और इसे पहचान की लड़ाई बताया। राजनील तिग्गा ने हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया।
-1760185391971.webp)
कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक। (फोटो जागरण)
जागरण संवाददाता, गुमला। शनिवार को गुमला में जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक स्थानीय परिसदन में संपन्न हुई। बैठक का नेतृत्व नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने किया।
पूर्व मंत्री सह जिला प्रभारी बंधु तिर्की ने संगठन में अनुशासन को लेकर सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित पार्टी है और जो लोग संगठन को कमजोर करने वाले टीका-टिप्पणी कर रहे हैं, वे सुधर जाएं नहीं तो उन्हें सुधार दिया जाएगा।
जिलाध्यक्ष का मनोनयन के बाद जिले के एक कांग्रेसी कार्यकर्ता द्वारा पार्टी के क्रियाकलाप पर ही सवाल खड़ा करते हुए वीडियो जारी किया गया था। इस पर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की तल्ख तेवर में थे। बैठक में उन्होंने तेवर में धमकी भरा हिदायत दिया।
बैठक में घोषणा की गई कि जिले में 15 सदस्यीय कांग्रेस एडवाइजरी कमेटी गठित की जाएगी, जिसमें सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिप सदस्य और जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। यह कमेटी जनता की समस्याओं का समाधान करेगी। बंधु तिर्की ने कार्यकर्ताओं को हर पंचायत से 1,000 और पूरे लोकसभा क्षेत्र से 3.5 लाख हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य दिया।
उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर भी तीखा प्रहार किया। 69 लाख नाम कटने की घटना को लोकतंत्र पर हमला बताया। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि यह सिर्फ वोट की नहीं, बल्कि पहचान और संविधान से मिले अधिकारों की लड़ाई है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता तक यह संदेश पहुंचाने को कहा कि भाजपा देश के नागरिकों को उनके अधिकारों से वंचित कर रही है और कांग्रेस इसे रोकने के लिए संघर्षरत है। बैठक में कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे और जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष दीपनारायण उरांव, मुरली मनोहर प्रसाद, आशिक अंसारी, अकील रहमान, मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता आरिफ हुसैन अख्तर सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।