Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फुटबॉल में झारखंड की बेटियों का कमाल! सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप के लिए 7 खिलाड़ी चयनित

    जागरण संवाददाता रांची से खबर है कि सैफ अंडर-17 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए घोषित भारतीय टीम में झारखंड की सात बेटियां चयनित हुई हैं। ये चैंपियनशिप थिम्पू भूटान में 20 से 31 अगस्त तक होगी। चयनित खिलाड़ियों में गुमला और हजारीबाग प्रशिक्षण केंद्रों की बेटियां शामिल हैं। जिम्मेदार अधिकारियों ने इस पर खुशी जताई।

    By Krishna Parihar Edited By: Krishna Parihar Updated: Sun, 17 Aug 2025 04:56 PM (IST)
    Hero Image
    सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप के लिए 7 खिलाड़ी चयनित

    जागरण संवाददाता, रांची। सैफ अंडर-17 महिला फुटबाल चैंपियनशिप के लिए घोषित भारतीय टीम में झारखंड की सात बेटियों को जगह दी गई है।

    थिम्पू (भुटान) में 20 से 31 अगस्त तक आयोजित इस चैंपियनशिप में झारखंड की सात खिलाड़ियों का चयन यह बताने के लिए काफी है कि फुटबाल में भी यहां की बेटियां बेहतर कर रही है।

    सैफ चैंपियनशिप के लिए घोषित टीम में आवासीय बालिका फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र गुमला की सूरज मुनि कुमारी, एलिजाबेथ लकड़ा, अनीता डुंगडुंग, विनीता हीरो, वीणा कुमारी, आवासीय बालिका फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग की अनुष्का कुमारी व वारियर्स रांची की दिव्यानी लिंडा शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय महिला फुटबाल टीम में सात खिलाड़ियों का चयन होना बहुत बड़ी बात है और इससे हम गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की भरमार है। इसलिए हमलोग ग्रास रूट पर काम कर रहे हैं और ग्रामीण खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। इसका परिणाम भी हमें बेहतर मिल रहा है। -गुलाम रब्बानी, महासचिव, झारखंड फुटबाल संघ

    सेंटर की लड़कियां लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उनका परिश्रम और लगातार अभ्यास का परिणाम अब नजर आने लगा है। जल्द ही इस सेंटर से और भी लड़कियां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगी। उम्मीद है सेंटर की पांचों खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम विजेता बनेगी। -वीणा केरकेट्टा, प्रशिक्षक, आवासीय बालिका फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र, गुमला