Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghatshila By-Election 2025 Voting update : घाटशिला में हुई बंपर वोटिंग, कुल 73.88 प्रतिशत मतदान

    By Kanchan SinghEdited By: Kanchan Singh
    Updated: Tue, 11 Nov 2025 05:53 PM (IST)

    Ghatshila By-Election 2025: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में  मतदाताओं का उत्साह चरम पर रहा। यहां बंपर वोटिंग हुई।  शाम पांच बजे तक 73.88 प्रतिशत मतदान हुआ। 11 नवंबर को सुबह सात बजे शांतिपूर्वक मतदान शुरू हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ी। पहले घंटे में 17.33% मतदान हुआ। वर्ष 2022 में घाटशिला विस में 68.04 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि इस बार लगभग 5.84 प्रतिशत अधिक मतदाताओं ने वोट डाले। सुबह 11 बजे तक यह आंकड़ा 34.2 प्रतिशत पर पहुंच गया। ईवीएम में खराबी के कारण कुछ देर के लिए मतदान बाधित हुआ, जिसे ठीक कर लिया गया। बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। अपराह्न 3 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत 69.07 पर पहुंच गया था। 

    Hero Image

    घाटशिला के बूथ संख्या 2 केशरपुर में मतदान को लेकर महिला व पुरुष मतदाताओं की लगी लंबी कतारें। जागरण

    जागरण टीम, घाटशिला। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंगलवार 11 नवंबर को सुबह सात बजे मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें यह संकेत दे रही थीं कि लोग लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उपचुनाव में बंपर वोटिंग हुई। कुल 73.88 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। दोपहर एक बजे तक 54.8 प्रतिशत मतदान हुआ थ। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghatshila by election 4

    बड़ाजुड़ी मतदान केंद्र। 

    मतदान शुरू होने से पहले लग चुकी थीं कतारें 

     Ghatshila By-Election 2025: सुबह सात बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ, मतदाता केंद्रों पर पहुंचने लगे। महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग सभी में मतदान को लेकर उत्साह देखा गया। कई केंद्रों पर तो मतदान शुरू होने से पहले ही कतारें लग चुकी थीं। पहले घंटे में ही 17.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो मतदाताओं की सक्रियता को दर्शाता है।वहीं 11 बजे तक आंकड़ा 34.2 प्रतिशत रहा। 

    Ghatshila by election 5

    अपनी बारी आने का इंतजार करते मतदाता। 

    ईवीएम की तकनीकी गड़बड़ी से आधे घंटे की देरी

     घाटशिला के बूथ संख्या-1 नरसिंहपुर मध्य विद्यालय में ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण मतदान आधे घंटे देर से शुरू हो सका। हालांकि चुनाव कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए समस्या को शीघ्र ही दूर किया, जिसके बाद मतदान सामान्य रूप से चलता रहा।

     बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था

    प्रशासन की ओर से बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई। उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए वाहनों की सुविधा दी गई। व्हीलचेयर और स्वयंसेवकों की मदद से उन्हें मतदान में सहयोग मिला। इससे यह सुनिश्चित हुआ कि कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे।

     Ghatshila by election 6

    युवा वोटर ।

    लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी

     Ghatshila by election7

    नरसिंहगढ़ हाई स्कूल मतदान केंद्र। 

    दिन चढ़ने के साथ मतदाताओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी। मतदाताओं का जोश और सक्रियता यह साबित कर रही थी कि घाटशिला की जनता लोकतंत्र के इस उत्सव को पूरे जोश से मना रही है। प्रशासन और पुलिस की सतर्क निगरानी में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में जारी रही।