Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'नहीं झुकेंगे हेमंत, महागठबंधन की ही चलेगी सरकार'; जमशेदपुर में बोले मंत्री इरफान अंसारी

    By C.H.VEKATESHWAR RAOEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Wed, 03 Dec 2025 01:28 PM (IST)

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार किसी भी दबाव में नहीं आएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में महागठबंधन की सरकार ही चलेगी और ...और पढ़ें

    Hero Image

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। अपने जमशेदपुर दौरे के क्रम में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने झारखंड में सत्ता परिवर्तन की तमाम अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाजपा के आगे नहीं झुकेंगे। उनमें बहुत हिम्मत है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इरफान अंसारी ने आगे कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ही झारखंड में महागठबंधन की सरकार चलेगी। सत्ता परिवर्तन की अफवाह उड़ने वाली भाजपा अफवाहों की हेड मास्टर है। केंद्र अगर झारखंड को अपनी राशि नहीं देती है तो यह राज्य अन्य स्रोतों से राजस्व जुटाने में सक्षम है।

    नए एमजीएम अस्पताल को पूर्ण रूप से चालू करने के बारे में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यहां पानी का संकट है। नो डीप बोरिंग की स्वीकृति दी गई है। टाटा स्टील से भी पानी देने की बात की जाएगी। वर्तमान में टाटा स्टील यहां पानी नहीं दे रही है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय में विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर उपकरणों को बांटने के बाद प्रेस वार्ता में यह बातें कही।

    यह भी पढ़ें- Jharkhand Politics: सीएम हेमंत सोरेन 4 दिसंबर को दिल्ली से लौटेंगे, 5 से विधानसभा का शीत सत्र

    यह भी पढ़ें- Jharkhand Politics: 'झारखंड झुकेगा नहीं...', JMM का अटकलों पर फुल स्टॉप; सारंगी बोले- हेमंत सब पर भारी