Hemant के हनुमान बने इरफान अंसारी, बोले- गादा (गदा) उठाकर विरोधियों पर करेंगे प्रहार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे को लेकर विपक्ष के दावों पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने खुद को हेमंत सोरेन का ह ...और पढ़ें

जमशेदपुर में लोगों को संबोधित करते स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी।
डिजिटल डेस्क, जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली प्रवास को लेकर झारखंड की सियासत में कयासों का दौर जारी है। विपक्ष दावा कर रहा है कि मुख्यमंत्री जल्द ही दिल्ली से लौटने के बाद राजद और कांग्रेस से गठबंधन तोड़कर भाजपा के समर्थन से नई सरकार बनाएंगे।
इन्हीं अटकलों पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जमशेदपुर सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर तीखी प्रतिक्रिया दी। इरफान अंसारी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के “हनुमान” हैं और ऐसी परिस्थिति आने ही नहीं देंगे।
उन्होंने कहा कि विरोधी अगर भ्रम फैलाएंगे तो हम हनुमान का गादा (गदा) उठाकर उन पर मुष्टिका प्रहार करेंगे। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष जानबूझकर यह प्रचारित कर रहा है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में घुटने टेक आए हैं, जबकि यह पूरी तरह झूठ है।
स्वास्थ्य मंत्री बुधवार को परसुडीह स्थित सदर अस्पताल परिसर में 100 बेड वाले अत्याधुनिक अस्पताल और उत्तर भारत के पहले हाई-टेक
उन्होंने कहा कि झारखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार है, पर भाजपा इसे पचा नहीं पा रही है। भाजपा की नजर राज्य के सेकुलर वोट बैंक पर है और वे इन्हें तोड़ने की साजिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे पास पैसा नहीं है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम भाजपा के आगे नतमस्तक हो जाएंगे। हेमंत सोरेन न केवल छह साल, बल्कि पचास साल तक भी झारखंड में राज कर सकते हैं।
इरफान अंसारी ने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली किसी राजनीतिक सौदेबाजी के लिए नहीं, बल्कि पारिवारिक कार्य से गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ चैनल बिना तथ्य के मनगढ़ंत खबरें चला रहे हैं।
जिससे राज्य में अनावश्यक भ्रम फैल रहा है। मंत्री ने दोहराया कि गठबंधन सरकार मजबूत है और किसी तरह का टूट-फूट का सवाल ही नहीं उठता।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।