Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Jamshedpur News: हत्या की नीयत से महिला और उसके परिवार पर जानलेवा हमला, महिला की हालत नाजुक

    Updated: Mon, 27 Oct 2025 01:33 PM (IST)

    जमशेदपुर के परसुडीह में एक महिला और उसके परिवार पर जानलेवा हमला हुआ। पारिवारिक विवाद के चलते रानी देवी और उसके बच्चों ने सीमा कुमारी के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें सीमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोपियों ने सोने की चेन और झुमका भी छीन लिया। सीमा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    Hero Image

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के ग्वाला पट्टी में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

    हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जबकि उसके पति और बेटे को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    घायल महिला सीमा कुमारी, परसुडीह थाना क्षेत्र ग्वाला पट्टी, की रहने वाली है।पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि रानी देवी, उसके पुत्र विक्की कुमार और पुत्री पूजा ने एक राय होकर उसके घर में घुसकर हमला किया।

    सीमा के अनुसार, आरोपितों ने पहले उसे पकड़कर जमीन पर पटक दिया, फिर विक्की कुमार ने दबिया और रॉड से वार कर उसके सिर को फोड़ दिया।

    इसी दौरान उसके पति और पुत्र प्रतीक कुमार को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना के दौरान आरोपितों ने सीमा कुमारी के गले से दो भर का सोने की चेन और कान से एक भर का झुमका भी छीन लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला के अनुसार, इससे पहले भी आरोपी परिवार उसके साथ कई बार मारपीट कर चुका है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे प्रताड़ित कर घर से बेदखल करने और ससुर की संपत्ति पर कब्जा करने की साजिश रच रहे हैं।

    महिला ने आशंका जताई है कि आरोपी कभी भी उसकी हत्या कर सकते हैं। सीमा कुमारी ने परसुडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।