Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोल्हान में बढ़ी बाहरी गैंगों की हलचल, प्रिंस सिंह, प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गैंग की गतिविधि में तेजी

    Updated: Mon, 08 Dec 2025 07:56 PM (IST)

    कोल्हान प्रमंडल में बाहरी आपराधिक गिरोहों की गतिविधियां बढ़ रही हैं। प्रिंस खान और उसके नेटवर्क की हलचल जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और पश्चिम सिंहभूम म ...और पढ़ें

    Hero Image

    प्रिंस खान।

    जासं, जमशेदपुर। कोल्हान प्रमंडल में बाहरी आपराधिक गिरोहों की गतिविधियां तेजी से बढ़ती दिख रही हैं। धनबाद वासेपुर का कुख्यात फरार अपराधी प्रिंस खान और उसके नेटवर्क की हलचल जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और पश्चिम सिंहभूम जिलों में लगातार मजबूत होती नजर आ रही है। 
     
    हाल ही में सरायकेला-खरसावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई में गिरोह के मुख्य शूटर बमकर चौधरी और उसके एक साथी की गिरफ्तारी ने इन आशंकाओं को और पुख्ता कर दिया है।


    शहाबुद्दीन हत्याकांड से जुड़ा मुख्य शूटर गिरफ्तार 

    सरायकेला-खरसावां के बाजारशाही क्षेत्र से गिरफ्तार बमकर चौधरी की तलाश लंबे समय से चल रही थी। वह धनबाद के चर्चित जमीन कारोबारी शहाबुद्दीन हत्याकांड (1 अक्टूबर 2024) का मुख्य आरोपी रहा है। 
     
    बताया जाता है कि दोनों शूटर कई दिनों से इलाके में डेरा जमाए हुए थे और पुलिस की निगरानी पर नजर रख रहे थे। न्यू इस्लामनगर निवासी शहाबुद्दीन की हत्या बमकर चौधरी ने गोली मारकर की थी।  
     
    अब तक इस कांड में दस आरोपित पकड़े जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपितों में चक्रधरपुर चोंगासाही निवासी हासिम, बंगलाटांड के मोहम्मद पीर उर्फ गबरू, जमशेदपुर ओलिडीह के अजय कांडेयाग शामिल हैं।


    सूत्रों के अनुसार, कई फरार आरोपितों की गिरफ्तारी खरसावां क्षेत्र से भी की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि बमकर चौधरी वर्ष 2017 में अपने चचेरे भाई की हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    जमशेदपुर में रंगदारी गैंग की हलचल 

    जमशेदपुर में 10 अक्टूबर 2025 की घटना ने पुलिस की चिंता और बढ़ा दी। भुइयांडीह निवासी कारोबारी हरेराम सिंह से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के बाद अपराधियों ने उनके घर पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। 

    इन दो बड़ी घटनाओं ने साफ कर दिया है कि बाहरी आपराधिक गिरोह कोल्हान क्षेत्र में अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश में हैं। तीन प्रमुख गिरोह में प्रिंस सिंह गैंग, प्रिंस खान गैंग और सुजीत सिन्हा गिरोह की गतिविधियों में अचानक बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

    ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा

    कोल्हान पुलिस अब पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाहरी अपराधियों की बढ़ती कोशिशों को रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। अपराधियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

    पुलिस का दावा है कि बाहरी गिरोहों की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा और कोल्हान में कानून व्यवस्था को हर हाल में सुरक्षित रखा जाएगा।