NEPAL में हिंसा बढ़ने के बाद दक्षिण पूर्व Railway ने नेपाल यात्रा पर लगाया 'इमरजेंसी ब्रेक'
दक्षिण पूर्व रेलवे ने नेपाल में बढ़ती हिंसा के कारण नेपाल यात्रा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। राजनीतिक अस्थिरता और विरोध प्रदर्शनों के कारण हिंसा बढ़ने के बाद रेलवे ने कर्मचारियों और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। स्थिति सामान्य होने तक यात्रा स्थगित रखने का आग्रह किया गया है।

फाइल फोटो।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। नेपाल में जारी राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल को देखते हुए, दक्षिण पूर्व रेलवे ने अपने कर्मचारियों की नेपाल यात्रा पर इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया है। इस यात्रा का आयोजन चार प्रमुख मंडलों चक्रधरपुर, आद्रा, रांची और खड़गपुर द्वारा किया जा रहा था, जहां से वे कर्मचारी यात्रा के लिए चयनित हुए थे, जो जल्द ही सेवानिवृत्त होने वाले थे।
इस वर्ष चारों मंडलों से 25-25 कर्मचारियों का चयन किया गया था। इस यात्रा के लिए स्टाफ बेनीफिट फंड से 40 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई थी।
यात्रा को 22 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाना था, लेकिन नेपाल में इन दिनों जो राजनीतिक अशांति हैं, उन्हें देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इस यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है।
नेपाल में जिस तरह के हालात बने हुए हैं,इस कारण रेल प्रशासन ने इस यात्रा पर रोक लगा दी है। जल्द ही किसी दूसरे स्थल का चयन कर कर्मचारियों को भेजा जाएगा।
शशि मिश्रा, जोनल सचिव, नेशनल फेडरेशन आफ इंडियन रेलवे

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।