Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेल अदालत में बंदी को किया गया रिहा, बंदियों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया गया

    जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल अदालत का आयोजन मंडल कारा लोहरदगा में किया गया। इसमें एक बंदी किस्को थाना क्षेत्र के पाखर क्यारी बारी निवासी देवनाथ नगेसिया को रिहा किया गया। इस दौरान विधिक सेवा से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी कैदियों को दी गई।

    By Vikram Chouhan Edited By: Kanchan Singh Updated: Sat, 16 Aug 2025 02:16 PM (IST)
    Hero Image
    जेल अदालत में एक बंदी को रिहा किया गया।

    जागरण संवाददाता, लोहरदगा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा द्वारा जेल अदालत  का आयोजन मंडल कारा में किया गया।

    इसमें एक बंदी किस्को थाना क्षेत्र के पाखर क्यारी बारी निवासी देवनाथ नगेसिया को रिहा किया गया। इस दौरान विधिक सेवा से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी कैदियों को दी गई।

    किसी भी तरह की विधिक सहायता के लिए डालसा में संपर्क करने के लिए कहा गया। विधिक जागरूकता के बाद बंदियों की चिकित्सीय जांच भी की गई।

    मौके पर डालसा सचिव राजेश कुमार, एसडीजीएम अमित कुमार गुप्ता, जेलर सुबोध कुमार, एलएडीसीएस चीफ नसीम अंसारी एवं उनकी टीम, डाक्टर एवं उनकी टीम एवं सिविल कोर्ट के कर्मचारी, पीएलवी, पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

    कैरो के विभिन्न संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 

    संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : लोहरदगा जिला के कैरो प्रखंड के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया गया। इससे पहले सभी अधिकारियों, प्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों द्वारा देश के वीर महानायकों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डाक्टर अनुग्रह नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, हैवेन पब्लिक स्कूल, सीबीएन पब्लिक स्कूल, राजकीयकृत उत्क्रमित उर्दू उच्च विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

    कैरो प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख श्रीराम उरांव, थाना परिसर में थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी, उच्च विद्यालय में गणेश कुमार शास्त्री, हनहट प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में कृष्णा उरांव, पावर सब स्टेशन व रामवि में पंसस मधूलिका रानी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में संजय गुप्ता, कैरो पंचायत सचिवालय में मुखिया वीरेंद्र महली, सीबीएन पब्लिक स्कूल में सुमेर सिंहने ध्वजारोहण किया।

    मौके पर बीडीओ छंदा भट्टाचार्य, अंचलाधिकारी कुमारी शीला उरांव, किशोर उरांव, अधीश खाखा, पंसस मधुलिका रानी, बुधवा उरांव, शरत कुमार विद्यार्थी, नजीर आलम खान, डाक्टर राकेश कुमार, बीपीओ ओम प्रकाश रंजन, प्रमोद कुमार, देवनंदन नायक, श्रवण कुमार, विजय कुमार झा, मोहम्मद अफरोज आलम आदि मौजूद थे।