Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पलामू पुलिस ने जयशंकर ठाकुर हत्याकांड का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Tue, 14 Oct 2025 12:15 AM (IST)

    पाटन थाना पुलिस ने राजद दलित प्रकोष्ठ के पलामू जिलाध्यक्ष जयशंकर ठाकुर की हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने उताकी गांव से तीन आरोपियों, बिनोद सिंह, संतोष सिंह और बिधित सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल डंडा भी बरामद कर लिया गया है। मामला पाटन थाना में दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

    Hero Image

    पत्रकारों को सूचना देते थाना प्रभारी, पीछे खड़े तीनों आरोपित। फोटो जागरण

    संवाद सूत्र, पाटन (पलामू)। पाटन थाना पुलिस ने उताकी गांव में हुए जयशंकर ठाकुर (55 वर्ष) की हत्या का खुलासा कर लिया है। जयशंकर ठाकुर राजद दलित प्रकोष्ठ के पलामू जिलाध्यक्ष और नाई समाज के पाटन प्रखंड अध्यक्ष थे।

    पुलिस ने मामले में शामिल तीन आरोपितों उताकी गांव के बिनोद सिंह, संतोष सिंह और बिधित सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी शशि शेखर पाण्डेय ने बताया कि बीते 22 सितंबर को सुबह लगभग 10.30 बजे सूचना मिली कि उताकी गांव के बाहर घान के खेत में कुंआ के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूचना के आधार पर पुअनि० जितेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने मृतक जयशंकर ठाकुर का शव पाया, जिसके शरीर का एक भाग जख्मी था।

    पुलिस ने शव का विधिवत मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेजा, और वहां से शव को रिम्स भेज दिया गया। मृतक की पत्नी अन्नपूर्णा देवी (45) के लिखित आवेदन के आधार पर पाटन थाना में कांड सं. 169/2025 के तहत छह नामजद और अन्य अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

    सख्ती से पूछताछ के बाद गिरफ्तार तीनों आरोपितों ने अपना अपराध स्वीकार किया। उनके निशानदेही पर घटना में उपयोग किया गया डंडा बिनोद सिंह के घर के पास खेत से बरामद किया गया।

    इस कार्रवाई में पुअनि जितेन्द्र कुमार यादव, निलेश कुमार, अनिल कुमार सिंह, सअनि प्रभात किरण, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, बिशुन कुजूर सहित अन्य जवान शामिल थे।

    यह भी पढ़ें- Ranchi News: धनतेरस-दीपावली-छठ पर बाजार से घाट तक पुख्ता सुरक्षा, 24x7 सीसीटीवी से निगरानी

    यह भी पढ़ें- Ghatshila By Election: BJP ने झोंकी पूरी ताकत, उतारे 40 स्टार प्रचारक, JMM की क्या होगी रणनीति?