Bihar assembly election 2025: सासाराम राजद प्रत्याशी की गिरफ्तारी को पार्टी ने बताया साजिश, कहा-मंत्री सुदिव्य का धूर्तता वाला बयान पीड़ादायक
राजद ने सासाराम प्रत्याशी सत्येंद्र साह की गिरफ्तारी को साजिश बताया और झामुमो नेता सुदिव्य सोनू के बयान पर आपत्ति जताई। राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि चुनाव के समय गिरफ्तारी अन्यायपूर्ण है। उन्होंने झामुमो नेता द्वारा राजद नेताओं को 'धूर्त' कहे जाने की निंदा की और कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजद के सम्मानित नेता हैं।

हिरासत में सासाराम राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह।
राज्य ब्यूरो, रांची। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बयानों को आपत्तिजनक और पीड़ादायक बताया है।
पार्टी ने बिहार में सासाराम विधानसभा सीट के राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह की गिरफ्तारी पर भी आपत्ति जताई है। यादव ने कहा कि गढ़वा के 21 साल पुराने केस में चुनाव के समय गिरफ्तारी कहीं न कहीं अन्याय एवं राजनीतिक साजिश है।
सत्येंद्र साह को Bihar Poli ने नहीं, बल्कि झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्हें एक साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है। वे सासाराम में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर बाहर निकले ही थे कि झारखंड पुलिस ने गढ़वा थाने के एक काफी पुराने दर्ज केस में गिरफ्तार कर लिया।
Bihar assembly election 2025 में महागठबंधन दल की सहयोगी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को एक भी सीट नहीं मिलने पर झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य सोनू के बयान को भी राजद प्रदेश प्रवक्ता ने आपत्तिजनक व पीड़ादायक बताया है।
उन्होंने कहा है कि मंत्री सुदिव्य सोनू ने राजद नेताओं को धूर्त कहा, जबकि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजद के दिल में बसते हैं और सम्मानित नेता हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव में राजद सबसे ताकतवर व बड़ी पार्टी है। आइएनडीआइए गठबंधन के नेता तेजस्वी यादव हैं।
बिहार के मुख्य मुकाबला भी राजद गठबंधन व एनडीए से है। बिहार में किसी कारण से झामुमो को सीट शेयरिंग में जगह नहीं मिलना अफसोसजनक है। राजद नेताओं को अपशब्द बोलना निंदनीय है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।