Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'गुड गवर्नेंस मोड में काम कर रही सरकार', कांग्रेस नेता सतीश पाल ने बीजेपी पर किया तीखा प्रहार

    Updated: Sun, 23 Nov 2025 10:56 PM (IST)

    कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सतीश पाल मुंजनी ने कहा कि हेमंत सरकार भाजपा के दुष्प्रचार का करारा जवाब दे रही है। 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम से भाजपा परेशान है क्योंकि इससे उनकी विफलताएं उजागर हो रही हैं। गठबंधन सरकार ने प्रशासन को जनता के दरवाजे तक पहुंचाया है, जिससे पंचायत स्तर पर बुनियादी सेवाएं सुनिश्चित हुई हैं। भाजपा पर भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप लगाते हुए, कांग्रेस ने उनकी उपलब्धियों पर सवाल उठाया है।

    Hero Image

    कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, रांची। कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी ने रविवार को दावा कया है कि भाजपा के दुष्प्रचार का हेमंत सरकार करारा जवाब दे रही है।

    गठबंधन सरकार जनता के द्वार नहीं, जनता के दिलों तक काम पहुंचा रही है। भाजपा के प्रवक्ता और नेताओं द्वारा 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम पर की गई अपरिपक्व टिप्पणी पर मीडिया चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी ने कड़ा प्रतिरोध जताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा है कि भाजपा अपनी ऐतिहासिक विफलताओं को छिपाने के लिए आधारहीन आरोपों का सहारा ले रही है।
    जनता को अधिकार और पारदर्शिता दिलाने वाला यह कार्यक्रम भाजपा को खटक रहा है, क्योंकि यह उनकी वर्षों की उपेक्षा और कामचोरी को उजागर कर रहा है।

    यह गुड गवर्नेंस का उदाहरण है 

    सतीश पाल मुंजनी ने कहा कि भाजपा नेताओं का बयान केवल राजनीतिक हताशा का परिणाम है। गठबंधन सरकार ने ‘सरकार आपके द्वार’ के माध्यम से राज्य में पहली बार प्रशासन को जनता की चौखट तक पहुंचा दिया है। पंचायत स्तर पर बुनियादी सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। भाजपा बताए कि तीन चरणों में मिले आवेदनों पर रोक किसने लगाई थी।

    जब भाजपा सरकार में थी, क्या कभी उन्होंने इतने बड़े पैमाने पर जनता से आवेदन लिए? क्या कभी एक भी कैंप ऐसा लगा जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को गांव में जाकर सुना गया? अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार की संस्कृति भाजपा ने ही पैदा की थी। आज वही लोग नैतिकता का भाषण दे रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को यह बताना चाहिए कि वे किस उपलब्धि की तुलना इस कार्यक्रम से करना चाहते हैं।