Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खलारी में नदी में डूबने से धनबाद के सर्विस इंजीनियर की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 12:39 AM (IST)

    खलारी थाना क्षेत्र के चूरी में सपही नदी में नहाने गए धनबाद निवासी अरुण वैद्य की डूबने से मौत हो गई। वह रामगढ़ की एक कंपनी में इंजीनियर थे और काम के सिलसिले में खलारी आए थे। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया है।

    Hero Image
    घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़। (जागरण)

    संवादसूत्र जागरण, खलारी। सोमवार अपराह्न 3 बजे खलारी थानान्तर्गत चूरी स्थित सपही नदी में नहाने गए धनबाद निवासी 45 वर्षीय अरुण वैद्य की डूबने से मौत हो गई।

    अरूण वैद्य धनबाद के भूली के निकट कसियाटांड़ के रहने वाले थे। मृतक रामगढ़ स्थित बोस स्केल कंपनी में सर्विस इंजीनियर थे और सीसीएल के एनके व पिपरवार क्षेत्र में अनुबंध पर वजन घर का मेंटेनेंस कार्य देखते थे।

    जानकारी के अनुसार, अरुण वैद्य अपने सहयोगी तुशित बोस के साथ आरसीएम साइडिंग से काम खत्म कर धनबाद लौट रहे थे।

    ट्रेन छूट जाने के कारण वह वापस रोहिणी कॉलोनी लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सपही नदी में नहाने का निर्णय लिया। नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

    साथी तुशित ने उन्हें बचाने की कोशिश की और लगभग पांच मिनट बाद बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक नशे की हालत में था। सूचना मिलने पर खलारी पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डकरा अस्पताल मोर्चरी भेज दिया।

    इधर, स्वजनों को सूचित कर दिया गया है। देर रात शक्तिपुंज ट्रेन से उनके खलारी पहुंचने की संभावना जताई गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner