Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा में हंगामे के बीच शिबू सोरेन को भारत रत्न प्रदान का प्रस्ताव पास, विपक्ष भी समर्थन में

    झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में विश्वविद्यालय विधेयक को लेकर भारी हंगामा हुआ। भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने सरकार पर राज्यपाल की शक्तियों को कम करने का आरोप लगाया जिसके विरोध में उच्च शिक्षा मंत्री ने भाजपा को अनपढ़ों की जमात बताया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। स्पीकर ने भाजपा विधायकों के रवैये पर नाराजगी जताई।

    By Jagran News Edited By: Nishant Bharti Updated: Thu, 28 Aug 2025 11:37 AM (IST)
    Hero Image
    झारखंड विधानसभा में विपक्ष का हंगामा स्थगित हुआ सदन

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा में मानसून पूरक सत्र के चौथे दिन दौरान जोरदार हंगामा देखने को मिला। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने दो दिन पूर्व सदन में पारित विश्वविद्यालय विधेयक का मामला उठाया और कहा, सरकार बहुमत के नशे में चूर होकर राज्यपाल का पावर सीज कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिसके विरोध विरोध में उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि ये (भाजपा) अनपढों की जमात है, विधेयक को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रही है। इसके साथ ही भाजपा ने झारखंड विश्वविद्यालय विधेयक का भी विरोध किया। सदन कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा होने लगा. जिसके बाद सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

    हंगामा के दौरान विपक्ष वेल में आकर लगातार हंगामा करते रहे। इस दौरान स्पीकर लगातार प्रश्न काल चलने देने का आग्रह करते रहे। स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो ने नवीन जायसवाल द्वारा प्रश्न पूछने की बजाय यह मामला उठाने पर सवाल किया।

    इधर, सभी भाजपा विधायक विधेयक के विरोध में नारेबाजी करते हुए आसन के समक्ष पहुंच गए। वहीं, उनके विरोध में सत्ता पक्ष के भी विधायक आसन के पास पहुंचकर एसआईआर के विरोध में नारेबाजी करने लगे। दोनों पक्षों के प्रदर्शन को देखते हुए स्पीकर को सदन की कार्यवाही दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

    भाजपा के दो विधायकों द्वारा अपने सवाल पर सरकार का उत्तर लेने की जगह अन्य विषय पर प्रदर्शन को गलत ठहराते हुए स्पीकर ने कहा कि उनका यही रवैया रहा तो अगली बार वे प्रश्न पूछने लायक नहीं रहेंगे, इसलिए सदस्य प्रश्नकाल चलने दें।

    शिबू सोरेन को भारत रत्न को भारत रत्न देने का प्रस्ताव स्वीकृत

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न प्रदान करने के लिए भारत सरकार से अनुरोध करने का प्रस्ताव सदन से स्वीकृत।

    मंत्री दीपक बिरुआ ने यह प्रस्ताव सदन के पटल पर रखा और कहा कि दिशोम गुरु ने अलग राज्य के निर्माण में जीवन समर्पित किया। आदिवासियों, गरीबों की लड़ाई लड़ी, इसलिए उन्हें भारत रत्न दिया जाय।

    इसपर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उनकी पार्टी पूरी तरह से इस प्रस्ताव के समर्थन में है। उन्होंने झारखंड निर्माण के प्रणेता रहे मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा और विनोद बिहारी महतो का नाम भी भारत रत्न की सूची में रखने की मांग की।

    संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि भारत की आजादी में भी आदिवासियों ने महती भूमिका निभाई थी लेकिन आज तक एक भी आदिवासी को भारत रत्न नहीं मिला है। इसलिए दिशोम गुरु को भारत रत्न मिले।

    पक्ष-विपक्ष की सहमति के बाद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने सबंधित प्रस्ताव सदन से स्वीकृत हुआ।

    अडानी के पावर प्लांट के जांच के लिए कमेटी गठित

    अडानी के गोड्डा स्थित पावर प्लांट के भू-अर्जन में अनियमितता की जांच होगी। राज्य सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी गठित की। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने उठाया मामला था।