Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand foundation day: हर ओर सुनाई देंगी झारखंड के 25वें स्थापना दिवस की गूंज, स्कूलों में 14 नवंबर तक कार्यक्रमों की धूम

    By Neeraj Ambastha Edited By: Kanchan Singh
    Updated: Tue, 04 Nov 2025 02:50 PM (IST)

    झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर 11 से 14 नवंबर तक स्कूलों में कई कार्यक्रम होंगे। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने निर्देश जारी किए हैं। स्कूलों में प्रार्थना सभा, क्विज, निबंध प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें झारखंड के इतिहास और संस्कृति पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। बच्चे विकास की शपथ लेंगे और विजेताओं को 15 नवंबर को पुरस्कृत किया जाएगा।

    Hero Image


    स्कूलों में क्विज, निबंध प्रतियोगिता के साथ ही झारखंड के विकास की शपथ लेंगे बच्चे।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों में 11 से 14 नवंबर तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने इसे लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला शिक्षा अधीक्षकों को जारी कर दिए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बकायदा आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों की रुपरेखा तय कर दी गई है। इसके तहत स्कूलों में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी जिसमें झारखंड के इतिहास/गौरव गाथा/महापुरुषों/आंदोलनकारियों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान सभी बच्चे झारखंड के विकास के लिए शपथ लेंगे।

    प्रार्थना सभा सुबह नौ से साढ़े नौ बजे तक होगी। कक्षा छह से आठ तथा नौ से 12 के समूह में उक्त विषयों पर क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। स्कूलों में झारखंड की संस्कृति विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। 13 नवंबर को झारखंड राज्य के निर्माण में महान विभूतियों का योगदान पर स्कूलों में सेमिनार भी होंगे।

    इसमें स्थानीय इतिहासकार, लेखक, सामाजिक विचारक को आमंत्रित कर उनका उद्बोधन किया जाएगा। राज्य के सभी स्कूलों द्वारा अपने-अपने पोषक क्षेत्र में प्रातः कालीन प्रभात फेरी का आयोजन 14 नवंबर को किया जाएगा।

    इसी तरह, कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 नवंबर को जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।