Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand news: तीन राज्यों से सटी झारखंड की सीमा पर बने 68 अस्थायी चेक पोस्ट,  घाटशिला में तैनात की गई है केंद्रीय बल व राज्य की 20 कंपनियां

    By Dilip Kumar Edited By: Kanchan Singh
    Updated: Tue, 11 Nov 2025 01:50 AM (IST)

    झारखंड की तीन राज्यों से सटी सीमा पर 68 अस्थायी चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। घाटशिला में केंद्रीय बल और राज्य की 20 कंपनियों को तैनात किया गया है। यह कदम सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

    Hero Image

    चुनाव के मद्देनजर झारखंड से सटी बिहार, पश्चिम बंगाल व ओडिशा की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

    राज्य ब्यूरो, रांची । Ghatshila by election 2025 झारखंड के घाटशिला विधानसभा सीट व बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मंगलवार को मतदान होगा। इस चुनाव के मद्देनजर झारखंड से सटी बिहार, पश्चिम बंगाल व ओडिशा की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गश्त तेज कर दिया गया है। यहां 68 अस्थाई चेक पोस्ट से निगरानी की जा रही है। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से पश्चिम बंगाल व ओडिशा की सीमा सटती है। वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड से सटे सभी आठ जिलों में मंगलवार को वोटिंग होगा। झारखंड से सटे बिहार के रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर व कटिहार जिले हैं।

    इन जिलों में मंगलवार को मतदान होगा। इनजिलों से सटे झारखंड की सीमा पर 52 अस्थाई चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जिसकी निगरानी भी की जा रही है। सीमा पर मादक पदार्थ से लेकर नकदी की अवैध तरीके से आवाजाही न हो सके, इसे लेकर निगरानी तेज है।

    घाटशिला विधानसभा सीट पर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष उपचुनाव में केंद्रीय बल व राज्य की 20 कंपनियां तैनात हो रही हैं। इनमें केंद्रीय बल की दस कंपनियां, जैप व आइआरबी की छह कंपनियां व झारखंड जगुआर की चार कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा जिला सशस्त्र बल के जवान भी स्थानीय स्तर पर इस चुनाव के शांतिपूर्ण आयोजन में लगाए गए हैं।

    बूथ से लेकर चेक पोस्ट तक तैनात हैं जवान


    घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में 300 बूथों पर मंगलवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर जवानों की तैनाती बूथ व चेक पोस्ट पर की गई है। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए ओडिशा के मयूरभंज में पांच व पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम व पुरुलिया में आठ चेक पोस्ट बनाए गए हैं।

    चेक पोस्ट पर 24 घंटे चौकसी बरती जा रही है। हर आने-जाने वालों की निगरानी हो रही है, ताकि कोई असामाजिक तत्व चुनाव में खलल डालने की कोशिश न कर पाए।