Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Panchayat Chunav 2022: झारखंड के गांव पंचायतों में हो रहा चुनाव, शहर में बढ़ा इंतजार, कब तक होगा नगर निकायों का चुनाव

    By Sanjay KumarEdited By:
    Updated: Wed, 20 Apr 2022 12:45 PM (IST)

    Jharkhand Panchayat Chunav 2022 झारखंड में गांव पंचायत चुनाव के लिए मतदान की तिथि 19 मई निर्धारित है जबकि मतगणना 22 मई को होगी। वहीं दूसरी तरफ शहर के लोगों के लिए नगर निकायों के चुनाव का इंतजार बढ़ गया। जानें नगर निकायों का चुनाव कब होगा।

    Hero Image
    Jharkhand Panchayat Chunav 2022: झारखंड में नगर निकायों का चुनाव कब होगा

    मेदिनीनगर(पलामू), [मृत्युंजय पाठक]। Jharkhand Panchayat Chunav 2022 झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2022 को लेकर गांव-पंचायतों का राजनीतिक माहौल गर्म है। यह माहौल देख पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड के साढ़े चार पंचायतों में राजनीति करने वालों की बेसब्री बढ़ गई है। वजह यह है कि ये लोग पंचायत चुनाव से बाहर कर दिए गए हैं। ये सभी अब हरिहरगंज नगर पंचायत (नगर निकाय) के तहत आ गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समस्या यह है कि झारखंड सरकार नगर निकाय चुनाव नहीं करा रही है। इससे हरिहरगंज के लोगों का चुनाव में भाग लेने के लिए इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। इन लोगों को मेदिनीनगर और रांची नगर निगम समेत 34 नगर निकायों में अप्रैल, 2023 में प्रस्तावित चुनाव तक इंतजार करना पड़ सकता है। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों से जो बातें निकलकर आ रही हैं, उसके अनुसार झारखंड में अगले साल नगर निकायों के चुनाव कराए जाएंगे।

    2018 में हरिहरगंज नगर पंचायत का हुआ सृजन

    झारखंड सरकार ने साल 2018 में 6 नगर निकायकों का सृजन किया। इनमें पलामू जिले का हरिहरगंज नगर पंचायत भी शामिल है। हरिहरगंज प्रखंड में 12 पंचायत हैं। इनमें से साढ़े चार पंचायत-अररूआखुर्द, बेलौदर, हरिहरगंज पूर्वी, हरिहरगंज पश्चिमी और डेमा पंचायत के आधे हिस्से को मिलाकर हरिहरगंज नगर पंचायत बना दिया गया। मई, 2020 में चुनाव होना था। कोरोना के कारण नहीं हुआ। ऐसे में यहां के लोग अधर में लटक गए हैं। यहां पंचायत चुनाव हो नहीं सकता और नगर निकाय चुनाव हो नहीं रहा।

    विश्रामपुर नगर परिषद को ढाई साल से चुनाव का इंताजर

    पलामू जिले के विश्रामपुर नगर परिषद का कार्यकाल मई, 2020 में समाप्त हो चुका है। इसके बाद से ही चुनाव का इंतजार है। कार्यकाल समाप्त होते समय हलीमा बीबी चेयरमैन थीं। उन्होंने जल्द से जल्द चुनाव कराने की मांग की हैं। उनका कहना है कि पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं तो नगर निकाय चुनाव क्यों नहीं?

    14 नगर निकायों में लंबित हैं चुनाव

    पलामू जिले के विश्रामुपर नगर परिषद समेत 14 नगर निकायों में चुनाव लंबित हैं। यहां मई 2020 में ही चुनाव होना था, पर कोरोना के कारण टल गया। निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्वाचित पदाधिकारियों के दायित्व की जिम्मेदारी दे दी गई। 14 में 6 नगर निकाय वैसे हैं, 2018 में सृजित हुए। नवसृजित नगर निकायों के नाम हैं-गोमिया, बड़की सरिया, धनवार, हरिहरगंज, बचरा और महागामा। विश्रामपुर के साथ ही धनबाद, देवघर, चास, चक्रधरपुर, झुमरी तिलैया, कोडरमा और मझियांव नगर निकाय का कार्यकाल मई 2020 में समाप्त हो चुका है।

    अगले साल 34 नगर निकायों में होना है चुनाव

    पलामू के मेदिनीगर नगर निगम और रांची नगर निगम समेत झारखंड के 34 नगर निकायों में अगले साल यानी अप्रैल, 2023 में चुनाव होना है। माना जा रहा है कि झारखंड सरकार अगले साल एक साथ सभी नगर निकायों में चुनाव कराएगी। हालांकि इस मुद्दे पर अभी संबंधित अधिकारी मौन