Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड की महिलाओं के लिए खुशखबरी! बिहार की तरह झारखंड में भी मिल सकता है सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण

    Updated: Tue, 09 Dec 2025 02:23 AM (IST)

    झारखंड की महिलाओं के लिए खुशखबरी है क्योंकि उन्हें बिहार की तरह सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण मिल सकता है। इससे राज्य की महिला उम्मीदवारों को सरकारी ...और पढ़ें

    Hero Image

    झारखंड विधानसभा

    राज्य ब्यूरो, रांची। बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण मिल सकता है। यह मामला सरकार के पास विचाराधीन है। भाजपा विधायक शत्रुघ्न महतो के अल्पसूचित प्रश्न के जवाब में कार्मिक विभाग ने यह जवाब दिया है। हालांकि यह प्रश्न सोमवार को सदन में नहीं आ सका।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए जवाब में कहा गया है कि झारखंड पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों के आरक्षण अधिनियम, 2001 में राज्य की महिलाओं को पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रविधान किया गया है।

    बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के लिए महिलाओं के लिए पद आरक्षित

    इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा आवश्यकतानुसार कतिपय श्रेणी के पदों में महिलाओं को अलग से आरक्षण दिया जाता है। जैसे, झारखंड पुलिस, कक्षपाल, उत्पाद सिपाही की नियुक्ति में आरक्षित एवं अनारक्षित श्रेणी के 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के पदों पर नियुक्ति में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित है।

    यह भी पढ़ें- Jharkhand Liquor Scam: आइएएस अमीत कुमार के जवाब से संतुष्ट नहीं एसीबी, आगे भी होगी पूछताछ

    यह भी पढ़ें- IG ने दिए सख्त निर्देश, एसपी टास्क फोर्स बनाकर अफीम के विरुद्ध चलाएं अभियान

    यह भी पढ़ें- Jharkhand Cabinet : सोहराय पर दो दिन अवकाश, खनिजों पर सेस की दरों में बढ़ाेतरी