Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    JPSC Result 2021: जेपीएससी सहायक प्राध्यापक नियुक्ति का रिजल्‍ट जारी, तीन विषयों में ये रहा परिणाम; देखें @jpsc.gov.in

    By Alok ShahiEdited By:
    Updated: Sat, 30 Oct 2021 07:44 AM (IST)

    JPSC Result 2021 झारखंड लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को सहायक प्राध्यापक नियुक्ति परीक्षा 2021 का रिजल्‍ट जारी कर दिया। फिलहाल तीन विषयों में सहायक प्राध्यापक नियुक्ति का परिणाम जारी किया गया है। अभ्‍यर्थी परीक्षा परिणाम देखने के लिए जेपीएससी की आधि‍कारिक वेबसाइट jpsc.gov.in लॉग इन कर सकते हैं।

    Hero Image
    JPSC Result 2021: झारखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापक नियुक्ति परीक्षा 2021 का रिजल्‍ट जारी कर दिया।

    रांची, राज्य ब्यूरो। JPSC Result 2021 झारखंड लोक सेवा आयोग ने विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के बैकलाग पदों पर होनेवाली नियुक्ति के लिए आयोजित साक्षात्कार का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। आयोग ने तीन विषयों गृह विज्ञान, संस्कृत तथा समाजशास्त्र का परिणाम जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने से 31 पदों में से 12 पद रिक्त रह गए हैं। गृह विज्ञान में छह पदों के विरुद्ध चार, संस्कृत में 18 पदों के विरुद्ध आठ तथा समाज शास्त्र विषय में सात पदों के विरुद्ध सात अभ्यर्थी नियुक्ति हेतु अनुशंसित किए गए हैं। अभ्‍यर्थी अपना परीक्षा परिणाम देखने के लिए जेपीएससी की आधि‍कारिक वेबसाइट @jpsc.gov.in लॉग इन कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारक्राफ्ट सिल्क आधारित उत्पादों पर करे फोकस : हेमंत सोरेन

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उद्योग विभाग के अधिकारियों को कहा है कि वे सिल्क के आधुनिक उत्पादों पर फोकस करें। शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय स्थित सभा कक्ष में झारखंड सिल्क, टेक्सटाइल एंड हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (झारक्राफ्ट) के पदाधिकारियों ने झारक्राफ्ट के बिजनेस मॉडल रिफॉर्म तथा ग्रोथ प्लान के संबंध में प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया।

    मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि आने वाले दिनों में राज्य में निर्मित उत्पाद अथवा ब्रांड को बाजार में अधिक से अधिक बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारक्राफ्ट आउटडेटेड प्रोडक्ट नहीं बनाए, बल्कि आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सिल्क आधारित उत्पाद बनाने पर अधिक फोकस करे। झारक्राफ्ट अपने उत्पाद का गुणवत्ता सुधारे तथा आधुनिक तरीके से प्रचार-प्रसार करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान अच्छे डिजाइनर रखकर उत्पाद को आकर्षक रूप दे।

    मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि अन्य राज्यों के सिल्क से रिलेटेड संस्थानों में स्थापित संयंत्रों, तकनीकों तथा कंसेप्ट का स्टडी करें। मुख्यमंत्री ने कई और महत्वपूर्ण सुझाव पदाधिकारियों को दिए।मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, उद्योग सचिव पूजा सिंघल, एमडी झारक्राफ्ट आकांक्षा रंजन, निदेशक उद्योग जितेंद्र कुमार सिंह, निदेशक रेशम एवं हस्तकरघा दिव्यांशु झा उपस्थित थे।