JSSC CGL रिजल्ट का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने परिणाम पर लगी रोक हटाई, SIT जांच जारी रखने का आदेश
झारखंड हाई कोर्ट ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के परिणाम पर लगी रोक हटा दी है, जिससे परिणाम घोषित होने का रास्ता खुल गया है। अदालत ने एसआईटी को जांच जारी ...और पढ़ें

झारखंड हाई कोर्ट(फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने सीजीएल पेपर लीक मामले में अपना फैसला सुना दिया है। अदालत ने कहा है कि परिणाम पर जारी रोक को हटाया जा रहा है। जेएसएससी आगे की कार्यवाही पूरी करें।
अदालत ने यह भी कहा है कि जिन अभ्यर्थियों पर पेपर लीक में शामिल होने की आशंका है या आरोपित बनाया गया है। उनका परिणाम नहीं जारी किया जाए।
कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इस मामले की जांच एसआईटी ही जारी की रखेगी। इसके साथ ही अदालत ने याचिका को निष्पादित कर दिया है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।