Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    रांची के लापुंग में बकरी चरा रही नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Tue, 19 Aug 2025 09:37 AM (IST)

    रांची के लापुंग थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। दोनों बच्चियां नौवीं कक्षा की छात्रा हैं। पुलिस ने अयान अंसारी को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। घटना 17 अगस्त को सुकुरहुटू जंगल में हुई जब बच्चियां बकरी चरा रही थीं। आरोपियों ने उन्हें डराकर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया।

    Hero Image
    रांची के लापुंग थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, लापुंग (रांची)। रांची के लापुंग थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू जंगल में दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। दोनों बच्चियां नौवीं कक्षा की छात्रा हैं।

    लापुंग थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने इस मामले में गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र के दोनबा गांव निवासी अयान अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 17 अगस्त की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नों बच्चियां अलग-अलग गांव की थीं और जंगल के किनारे बकरी चरा रही थीं। तभी अयान अंसारी और एक नाबालिग पल्सर बाइक से वहां पहुंचे और उन्हें डराकर जंगल में ले गए, जहां उनके साथ दुष्कर्म किया। बच्चियों के शोर मचाने पर आरोपी अपनी बाइक छोड़कर भाग गए।

    उसी रात पीड़ितों के बयान पर लापुंग थाने में मामला दर्ज किया गया। स्थानीय लोगों ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो। हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने भी कड़ी सजा की मांग की है।