रांची में गली मुहल्लों की सड़कें होंगी चकाचक,चांदनी ग्राउंड में पीसीसी पथ का शिलान्यास
रांची के गली-मुहल्लों की सड़कें चकाचक हाेंगी। रांची नगर निगम की ओर से विस्तृत कार्ययोजना बनाकर काम किया जा रहा है। निगम के वार्ड नंबर 11 कांटाटोली के चांदनी ग्राउंड में पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद रंजू सिंह पूर्व पार्षद अभय सिंह मौजूदगी रहे।

रांची,जासं। रांची के गली-मुहल्लों की सड़कें चकाचक हाेंगी। रांची नगर निगम की ओर से विस्तृत कार्ययोजना बनाकर काम किया जा रहा है। इसके तहत निगम के वार्ड नंबर 11 कांटाटोली के चांदनी ग्राउंड में पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद रंजू सिंह, पूर्व पार्षद अभय सिंह मौजूदगी रहे। चांदनी ग्राउंड में कई वर्षों से रास्ता नहीं होने के कारण लोग परेशान थे। बरसात में लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बरसात में रास्ते में कीचड़ हो जाता था। लोगों को आने जाने में भारी परेशानी थी। लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम से की थी। इसके बाद यहां पीसीसी सड़क बनाने का फैसला किया गया है।
वार्ड पार्षद रंजू सिंह ने कहा कि वार्ड नंबर 11 में जिन मोहल्लों में सड़कों का निर्माण नहीं हो पाया है। वहां सड़क बनाई जा रही है। इसके लिए सर्वे कर ऐसे रास्तों को चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में कोई भी गली कच्ची नहीं रहेगी। सभी रास्तों में पीसीसी पथ बनाया जाएगा। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। नगर निगम के पास जैसे-जैसे फंड आता जाएगा। वैसे-वैसे सड़कों का निर्माण होता रहेगा। सड़कों के निर्माण के लिए नगर निगम को प्रस्ताव दे दिया गया है। बोर्ड की बैठक में भी इसे उठाया गया था।
उन्होंने ठेकेदार से गुणवत्ता युक्त पीसीसी निर्माण की बात कही। वार्ड पार्षद ने कहा कि वह बीच-बीच में सड़क निर्माण का जायजा लेती रहेंगी। ताकि गुणवत्तापूर्ण सड़क बने। पूर्व पार्षद अभय सिंह ने कहा कि वार्ड नंबर 11 के सभी मोहल्लों में विकास का काम चल रहा है और बेहतर विकास करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य रूप से पार्षद प्रतिनिधि गुलाम जावेद, सहयोगी सद्दाम कुरैशी, इरफान खान, राजू खान, ठेकेदार फिरोज कमाल समेत मोहल्ले के कई लोग मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।