Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं पर सर्वाधिक अत्याचार', JMM महासचिव का BJP पर पलटवार

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 09:43 PM (IST)

    झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा पर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा शासित राज्यों में महिला अपराधों की उच्च दर का उल्लेख करते हुए हेमंत सोरेन सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाएं अधिक जागरूक हैं और अपराधों पर तेजी से कार्रवाई हो रही है।

    Hero Image
    विनोद पांडेय ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा द्वारा महिला सुरक्षा पर लगाए गए आरोपों को चुनावी प्रोपेगेंडा करार दिया है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा को झारखंड सरकार पर उंगली उठाने से पहले अपने शासित राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर बोलना चाहिए।

    एनसीआरबी के आंकड़े दर्शाते हैं कि इन राज्यों में बलात्कार और महिला अपराधों की दर देश में सबसे अधिक है। विनोद पांडेय ने राष्ट्रीय महिला आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि यह केंद्र सरकार की नाकामी को भी उजागर करती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंईयां सम्मान योजना से महिलाओं को किया सशक्त

    उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार के प्रयासों को रेखांकित किया, जिसमें सखी मंडल, पलाश ब्रांड, मंईयां सम्मान योजना, हेल्पलाइन, महिला थाना और फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना शामिल है। इन पहलों ने हजारों महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता प्रदान की है।

    पांडेय ने दावा किया कि झारखंड में महिलाएं पहले से अधिक जागरूक और संगठित हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पलायन रुक गया है। उन्होंने भाजपा पर आंकड़ों की बाजीगरी कर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने ट्रैफिकिंग जैसे मामलों में विशेष अभियान चलाकर कई राष्ट्रीय गिरोहों का भंडाफोड़ किया है। अपराधों पर कार्रवाई की गति भाजपा शासन से कहीं तेज है। भाजपा झूठ की राजनीति छोड़कर महिला सशक्तिकरण में सकारात्मक योगदान दे।

    comedy show banner
    comedy show banner