Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranchi News: सख्त हुआ रांची नगर निगम, ऐसा करने पर ठेकेदारोें के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा काली सूची में हो सकते हैं शामिल

    By Uttamnath PathakEdited By:
    Updated: Sun, 21 Nov 2021 07:50 AM (IST)

    Ranchi News सख्त हुआ रांची नगर निगम ऐसा करने पर ठेकेदारोें के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा काली सूची में हो सकते हैं शामिल। रांची नगर निगम ने टेंडरों का बहिष्कार करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का दिया आदेश।

    Hero Image
    Ranchi News: सख्त हुआ रांची नगर निगम, ऐसा करने पर ठेकेदारोें के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

    रांची, जासं: रांची नगर निगम के 10 योजना के टेंडर का बहिष्कार करने वाले ठेकेदारों पर नगर निगम शिकंजा कस रहा है। शनिवार को टेंडर का बहिष्कार होने की घटना को नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार को निर्देश दिया कि जो संवेदक दूसरे ठेकेदारों को टेंडर नहीं डालने दे रहे हैं और टेंडर का बहिष्कार कर रहे हैं। बवाल कर रहे हैं। उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाए और उनकी फर्म को काली सूची में डाला जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद उपनगर आयुक्त रजनीश कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ऐसे ठेकेदारों की सूची तैयार की जा रही है। जो ठेकेदारों को टेंडर नहीं डालने दे रहे हैं और टेंडर का बहिष्कार कर रहे हैं। इसके बाद, संवेदकों का एक प्रतिनिधिमंडल उपनगर आयुक्त से मिला और उनसे माफी मांगी। कहा कि आइंदा ऐसी घटना नहीं होगी। उप नगर आयुक्त ने उन्हें सख्त चेतावनी दी है कि अगर किसी संवेदक के द्वारा किसी टेंडर में मनमानी करने की कोशिश की गई और असंवैधानिक रूप से टेंडर को प्रभावित करने की कोशिश की गई तो ऐसे संवेदकों को अगले 3 साल तक के लिए काली सूची में डालते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

    ठेकेदारों ने रांची नगर निगम के टेंडर का किया बहिष्कार, हुआ हंगामा

    रांची नगर निगम के नौ योजना के टेंडर में ठेकेदारों ने बहिष्कार कर दिया। इसे लेकर सीसीआर परिसर में जमकर हंगामा हुआ। सारे ठेकेदारों ने योजनाओं के टेंडर के बहिष्कार का एलान किया था मगर, आखिरी समय में दो ठेकेदारों ने टेंडर डाल दिया। इसे लेकर ठेकेदारों के बीच सीसीआर के बाहर सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। ठेकेदारों ने टेंडर डालने आए ठेकेदार को काफी समझाया मगर वह नहीं माने। इसे लेकर ठेकेदारों के बीच दो गुट बन गए।

    सीसीआर दफ्तर में चल रही टेंडर प्रक्रिया का ठेकेदारों ने पहले से ही बहिष्कार का एलान किया था। सभी ठेकेदार वहां जमा थे और टेंडर के विरोध में नारेबाजी भी की। टेंडर 11:00 बजे से दोपहर बाद 1:00 बजे तक पड़ना था। बताते हैं कि पैवर्स ब्लॉक की एक योजना में दो ठेकेदारों ने 12:45 बजे आकर टेंडर डाल दिया। वहां मौजूद ठेकेदारों ने टेंडर डालने वाले ठेकेदारों का विरोध किया। लेकिन उन ठेकेदारों ने बाकी ठेकेदारों की एक नहीं सुनी। इसे लेकर वहां जमकर हंगामा भी हुआ। लेकिन बाद में सारे ठेकेदार वहां से चले गए। गौरतलब है कि शनिवार को रांची नगर निगम की लगभग 8 करोड़ रुपये की 10 योजनाओं का टेंडर होना था। इन 10 योजनाओं में पैवर्स ब्लाक की योजनाएं शामिल हैं।