Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    रांची रेलवे स्टेशन पर 60 हजार से अधिक यात्रियों की भीड़, 20 ट्रेनों का परिचालन और वार रूम से निगरानी

    Updated: Fri, 24 Oct 2025 03:38 AM (IST)

    रांची रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या 60 हजार से अधिक हो गई है। त्योहार को देखते हुए 20 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है जिसमें पीने का पानी और शौचालय जैसी सुविधाएं हैं। सुरक्षा के लिए वार रूम स्थापित किया गया है, जहाँ से सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है।

    Hero Image

    रांची रेलवे स्टेशन पर 60 हजार से अधिक यात्रियों की भीड़

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या 60 हजार के पार पहुंच चुकी है। इस त्योहार में अपने घर जाने वाले यात्रियों की संख्या 53 हजार से बढ़कर 60 हजार से ऊपर हो गई है। ऐसे में यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए 20 ट्रेनों का परिचालन रांची रेल मंडल द्वारा किया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को काफी सहूलियत हुई है। साथ ही कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए गए हैं। रांची रेल मंडल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक शुचि सिंह ने बताया कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षित, सहज और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूर्णत: तत्पर है। 

    यात्रियों की अधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में 100 यात्रियों की क्षमता वाला होल्डिंग एरिया बनाया गया है। यहां पेयजल, साफ-सफाई एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे सभी यात्रियों को आरामदायक वातावरण मिल सके।

    कैटरिंग कर्मियों को उपलब्ध कराए गए आवश्यक उपकरण

    रांची रेल मंडल ने कैटरिंग कर्मचारियों को आवश्यक उपकरण एवं संसाधन उपलब्ध कराए हैं ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान भोजन संबंधी किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। 

    भीड़ प्रबंधन और अपराध-मुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए रांची रेलवे स्टेशन में एक वार रूम स्थापित किया गया है। यहां से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सभी प्लेटफार्मों और पथों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस कार्य के लिए विशेष प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती की गई है। रांची रेलवे स्टेशन शुचि सिंह पहुंचकर यात्रियों से बात की। 

    उन्होंने बताया कि स्टेशन पर कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है, जिनका लाभ यात्री उठा सकते हैं। वार रूम की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। जहां 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी की जा रही है, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो।