Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जयंती पर याद किए गए भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 03 Dec 2020 06:34 PM (IST)

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अनुकूल चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कॉलेज रोड स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    जयंती पर याद किए गए भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद

    साहिबगंज : गुरुवार को जिलेभर में भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अनुकूल चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कॉलेज रोड स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद बचपन से ही होनहार थे। देश के लिए काफी कुछ किया। लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। मौके पर मुर्शाद अली, महेश तिवारी, पूनम किरण चौरसिया, महेंद्र पासवान, सज्जाद समेत कई कार्यकर्ताओं भी डॉ. प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साहिबगंज नगर परिषद कर्मियों ने भी डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीनिवास यादव, उपाध्यक्ष रामानंद साह ने कॉलेज रोड स्थित भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर बबलू तिवारी, शिव हरि समेत कई कर्मचारी मौजूद थे। मध्य विद्यालय तालाब में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। मौके पर शिक्षक जितेंद्र हरि और शिक्षिका रूबी देवी भी मौजूद थे। प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार राय ने माला और पुष्प अर्पित कर पहले राष्ट्रपति को नमन किया। अनूप हर्षवाल, नगर सचिव मो सुल्तान अंसारी, मो. जियाउल अंसारी, नौशाद अंसारी, ईशा अंसारी, मो नेहाल, डॉ देबू मल्लिक, आदित्य ओझा, मो शाहबाज अंसारी, जफरुद्दीन, अजाबुल अंसारी, सैदुल अंसारी, मो नजरुल ह़क, मो नईम भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उधर, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव विजय कुमार कर्ण एवं अध्यक्ष प्रेम नाथ तिवारी ने अधिवक्ता दिवस समारोह आयोजित कर देश के प्रति अधिवक्ताओं के योगदान पर चर्चा की। इसकी अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता देव नारायण यादव ने की। इस मौके पर अधिवक्ता अजय कुमार वर्मा, चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा, कृष्ण कुमार वर्मा, मुख्तार अहमद उर्फ मिटू, गौतम प्रसाद सिंह, चंदन कुमार चौधरी, उत्तम दीप आदित्य, विक्रम राज, मुनीलाल मंडल, संजय देव, जनार्दन प्रसाद, ललित स्वदेशी, मंजर राजा, दीपेश कुमार, बीएन ओझा, नवीन कुमार निर्माण, दिलीप झा, अशोक यादव, उमाशंकर गुप्ता, उमाशंकर प्रसाद, इकबाल हुसैन, राजकुमार, अजय कुमार, पंडित विश्वनाथ यादव, भरत लाल यादव, मानिक झा, रमेश श्रीवास्तव, रविद्र श्रीवास्तव के अलावा अन्य मौजूद थे। तीनपहाड़ में बच्चों को बताई डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जीवनी राजमहल प्रखंड के रामचौकी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तीनपहाड़ नगर इकाई ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती समारोहपूर्वक मनाई। इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। परिषद के नगर अध्यक्ष अजय सोनी ने डॉ. प्रसाद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। चंदन श्रीवास्तव ने बच्चों को डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जीवनी बताई। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम रूपम मंडल, द्वितीय प्रसेनजीत मोदी एवं तीसरे रहे राखाल मंडल को पुरस्कृत किया गया। समापन में बिश्वजीत मंडल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में मनोज मंडल, देवदास दत्ता, कोशिक दत्ता, मुकेश मंडल, बिक्रम मोदी, गौरव दत्ता, सोनू ठाकुर, बप्पी मंडल, सुमन मंडल सहित दर्जनों छात्र उपस्थित थे।