Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम सिंहभूम में 'राम बलराम' बस पलटी, 5 यात्री घायल; नशे में था ड्राइवर

    By Dinesh SharmaEdited By: Nishant Bharti
    Updated: Fri, 28 Nov 2025 02:25 PM (IST)

    पश्चिम सिंहभूम के गुदड़ी में 'राम बलराम' बस पलटने से पांच यात्री घायल हो गए, जिनमें तीन महिलाएं गंभीर हैं। दुर्घटना का कारण ड्राइवर का नशे में होना बताया जा रहा है। बस चक्रधरपुर से गुदड़ी जा रही थी। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बस का इंश्योरेंस भी फेल था, फिर भी वह सड़कों पर चल रही थी।

    Hero Image

    राम बलराम बस पलटी

    जागरण संवाददाता, गुदड़ी (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिले के गुदड़ी में राम बलराम नामक एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह बस चक्रधरपुर से गुदड़ी जा रही थी। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए हैं। इनमें से तीन महिला यात्रियों की हालत गंभीर है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जा रहा है कि बस का ड्राइवर नशे में धुत्त था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। बस का इंश्योरेंस और पॉल्यूशन मार्च के महीने से ही फेल था। इसके बावजूद बस को खुलेआम सड़कों पर यात्रियों को भर कर चलाया जा रहा था। 

    स्थानीय लोगों ने घायल यात्रियों को बाहर निकाला

    बताया जा रहा है कि सोनुआ गुदड़ी मुख्य सड़क पर गुंडीदीरी और कोटगड़ा के बीच बस तेज रफ्तार में थी। इसी बीच चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। जिससे बस सड़क किनारे पलट गई। 

    दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुटे और घायल यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल भेजा गया। जहां से गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।