कुड़मी की मांग के खिलाफ पश्चिम सिंहभूम में विरोध, आदिवासी आक्रोश रैली में 11 पंचायतों का हुजूम उमड़ा
पश्चिम सिंहभूम में कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग के खिलाफ आदिवासी समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया। 11 पंचायतों के हजारों आदिवासियों ने आक्रोश रैली में भाग लिया और सरकार से कुड़मी समुदाय की मांग को खारिज करने की अपील की। उनका मानना है कि इससे आदिवासी समुदाय के अधिकारों का हनन होगा। पंचायतों ने एकजुट होकर इस मांग का विरोध किया है।

आदिवासी आक्रोश रैली में 11 पंचायतों का हुजूम उमड़ा
संवाद सूत्र, सोनुवा(पश्चिम सिंहभूम )। कुड़मी/महतो के द्वारा आदिवासी बनने की मांग के विरोध में सोनुवा में शनिवार को आदिवासियों ने आदिवासी न आक्रोश रैली का आयोजन कर रहे है। रैली में भाग लेने के सोनुवा के सभी ग्यारह पंचायतों से आदिवासी की हुजुम रैली स्थल को ओर जाते दिख रहे है।
आदिवासियों द्वारा अपना शक्ति प्रर्दशन दिखाने के लिए अलग-अलग पंचायतों से ग्रुप बना कर आदिवासियों की टोली बाजे-गाजे के साथ नारेबाजी करते हुए सोनुवा तरफ बढ़ रहे है। आदिवासियों की टोली में कई आदिवासी नेताओं के अलावा मुंडा, मानकी, डाकुवा द्वारा आदिवासियों के टोलियों का नेतृत्व किया जा रहा है।
महुलडीहा मैदान में एकत्रित
तय कार्यक्रम के मुताबिक सभी पंचायतों से आदिवासियों की टोली सोनुवा के महुलडीहा मैदान में एकत्रित होंगे। जिसके बाद वह सब एक रैली निकल कर सोनुवा-चक्रधरपुर मुख्य सड़क के किनारे स्थित निश्चिंतपुर मैदान पहुंचेंगे।
जहां पर आमसभा का आयोजन किया जाना है। सोनुवा के ग्रामीणों के मुताबिक अब तक किसी भी रैली या सभा में इतनी भीड़ इक्कठा नहीं हुई थी। जितनी शनिवार को आदिवासी जन आक्रोश रैली में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम पूर्व घोषित होने को कारण पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये है। चाईबासा से अतिरिक्त पुलिस बलों को सोनुवा में तैनाती की गई है। सुबह से ही पुलिस जवान बाजार, चांदनी चौक, चेकनाका, प्रखंड कार्यालय, महुलडीहा, निश्चिंतपुर में तैनात है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।