सर्दियों में इस तरह बनाएं बेसन का हलवा, उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाएंगे लोग
सर्दियों में मीठे की क्रेविंग शांत करने के लिए बेसन का हलवा बेस्ट माना जाता है। इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है।

कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
- बेसन - 1 कप
- घी - 1/2 कप
- चीनी - 3/4 कप
- पानी - 2 कप
- इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
- बारीक कटे हुए मेवे
- केसर- 10 से 15 धागे गुनगुने दूध में भिगोए हुए
विधि :
- एक पैन में चाश्नी तैयार कर लें।
- अब एक कढ़ाई में घी डालकर बेसन को हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
- बेसन में धीरे-धीरे चीनी का घोल डालें। बेसन को लगातार चलाते रहें ताकि कोई गांठ न बनने पाए।
- आंच काे धीमा रखें जब तक हलवा घी न छोड़ने लगे और गाढ़ा हो जाए।
- इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें। अच्छे से मिक्स करें।
- गरमागरम हलवे को कटे हुए मेवे से सजाकर परोसें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।