Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    New Year पर गुडलक के लिए दुनिया भर में अपनाए जाते हैं ये अनोखे तरीके; जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

    Updated: Thu, 01 Jan 2026 07:14 AM (IST)

    आने वाले साल 2026 के स्वागत के लिए दुनिया भर में कई अनोखी परंपराएं अपनाई जाती हैं, जो सौभाग्य और समृद्धि लाने वाली मानी जाती हैं। ग्रीस में अनार फोड़न ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    गुडलक के लिए अपनाए जाने वाले अनोखे तरीके (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नया साल 2026 आ चुका है। हर कोई चाहता कि उसका नया साल नई उम्मीदों और गुडलक से भरा हो। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया भर में ऐसी कई मान्यताएं हैं, जिन्हें न्यू ईयर के गुड लक के साथ जोड़कर देखा जाता है।

    लोगों का ऐसा मानना है कि इन चीजों को करने से गुडलक आता है और सालभर खुशियां बनी रहती है। आइए जानते हैं किस देश में गुडलक के लिए मशहूर है कौन-सी मान्यता- 

    जमीन पर अनार को फोड़ना

    ग्रीस में नए साल की पूर्व संध्या पर अनार को जमीन पर फोड़ने की मान्यता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से सौभाग्य आता है। इसलिए यहां परिवार का हर एक सदस्य बारी-बारी से चम्मच से अनार को मारते हैं और फिर 13 राउंड्स में इसे तोड़ते हैं। 

    पोल्का डॉट्स पहनना

    अगर आप आने वाले साल में धनवान बनना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको न्यू ईयर ईव पर खास तरह के कपड़े पहनना होंगे। जी हां, फिलीपींस की एक परंपरा के अनुसार न्यू ईयर ईव पर पोल्का डॉट्स वाले कपड़े पहनने से आने वाले महीनों में समृद्धि आती है।

    गोल आकार फूड्स खाएं

    नए साल से जुड़ी यह एक और मान्यता है, जिसे कई संस्कृतियों का माना जाता है। इसके मुताबिक नए साल पर डोनट्स, बेगल और केक जैसे गोलाकार फूड्स खाने से सौभाग्य मिलता है। ग्रीस में, वासिलोपिटा नाम की एक विशेष मीठी रोटी आधी रात को खाई जाती है। इसके बैटर के अंदर एक सिक्का रखा जाता है और जिसे भी अपनी स्लाइस में वह सिक्का मिलता है, उसे ज्यादा गुडलक मिलता है।

    सबसे पहले बढ़ाएं राइट पैर

    नए साल की शुरुआत सही तरीके से करने के लिए सबसे पहले राइट पैर बढ़ाएं। अर्जेंटीना में, आधी रात को दाएं पैर से कदम बढ़ाना पूरे साल सौभाग्य लाने वाला माना जाता है। यह परंपरा कई अन्य संस्कृतियों में भी अलग-अलग तरीकों से मनाई जाती है।

    सोबा नूडल्स खाना

    आने वाले साल को खुशहाल और समृद्धि से भरा बनाने के लिए जापान में सोबा नूडल्स खाना बेहद शुभ माना जाता है। यहां कई घरों में, परिवार आधी रात को सोबा नूडल्स खाते हैं, जो लंबी उम्र और समृद्धि का प्रतीक हैं।

    खाली सूटकेस लेकर जाना

    अगर आप आने वाले साल में घूमना चाहते हैं, तो लैटिन अमेरिका की इस मान्यता को फॉलो कर सकते हैं। यहां नए साल की पूर्व संध्या पर खाली सूटकेस लेकर चलना शुभ माना जाता है।