Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Diwali 2025: फूलों से लेकर मां लक्ष्मी के चरणों तक, घर की रौनक बढ़ा देंगी ये 5 स्पेशल Rangoli Designs

    Updated: Sat, 18 Oct 2025 11:00 AM (IST)

    दीवाली रोशनी का त्योहार है, जिस पर देवी लक्ष्मी का स्वागत करने और घर में सकारात्मकता लाने के लिए रंगोली (Diwali 2025 Rangoli Ideas) बनाई जाती है। घर के मुख्य दरवाजे को रंगोली से सजाया जाता है। अगर आप भी दीवाली के लिए खूबसूरत रंगोली डिजाइन ढूंढ़ रहे हैं, तो यहां देखें 5 सुंदर रंगोली डिजाइन।

    Hero Image

    इस दीवाली घर में बनाएं ये 5 खूबसूरत रंगोली डिजाइन (Picture Courtesy: AI Generated)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली रोशनी का त्योहार है। माना जाता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी धरती पर आती हैं और भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। इसलिए दीवाली की रात देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। देवी को प्रसन्न करने और घर में पॉजिटिविटी का माहौल बनाने के लिए रंगोली (Diwali 2025 Rangoli Designs) भी बनाई जाती है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रंग-बिरंगे रंगों से बनी रंगोली त्योहार की रौनक को और बढ़ा देती है। इसलिए दीवाली के मौके पर लोग अपने घर के दरवाजों और घरों में रंगोली बनाते हैं। अगर आप भी दीवाली पर खूबसूरत रंगोली बनाना चाहते हैं, तो यहां से कुछ खास रंगोली आइडियाज (Diwali Rangoli Designs) देख सकते हैं। आइए देखें दीवाली के लिए स्पेशल रंगोली डिजाइन। 

    फूलों वाली रंगोली

    Diwali Rangoli (12)

    (Picture Courtesy: AI Gen Image)

    फूलों की रंगोली बनाना दीवाली का एक क्लासिक तरीका है। इसमें आप गेंदे, गुलाब, कमल या अन्य रंगीन फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

    • सबसे पहले एक साधारण गोल या चौकोर पैटर्न बनाएं। फिर पंखुड़ियों को डिजाइन के हिसाब से सजाएं।
    • बीच में एक दिया रखकर इसे और खूबसूरत बनाया जा सकता है।
    • इसमें रंगों की जरूरत नहीं होती और साफ-सफाई भी आसान रहती है।

    गणेश जी की रंगोली

    Diwali Rangoli (13)

    (Picture Courtesy: AI Gen Image)

    दीवाली का त्योहार भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा के बिना अधूरा है। इसलिए गणेश जी की आकृति वाली रंगोली न सिर्फ आकर्षक लगती है, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी शुभ मानी जाती है।

    • सफेद चॉक या स्केच से पहले हल्का आउटलाइन बना लें, फिर रंगों से इसे भरें।
    • चेहरे की जगह हल्के रंगों का इस्तेमाल करें और मुकुट व सजावट में चमकीले रंगों का इस्तेमाल करें।
    • पूजा स्थल के पास यह रंगोली काफी खूबसूरत लगती है।

    दिया और मोर डिजाइन वाली रंगोली

    Diwali Rangoli (10)

    (Picture Courtesy: AI Gen Image)

    दिया और मोर दोनों ही शुभता और सुंदरता का प्रतीक हैं। इन दोनों को मिलाकर बनाई गई रंगोली बेहद आकर्षक लगती है।

    • पहले दिए का आकार बनाएं और उसके चारों ओर मोर के पंखों जैसा पैटर्न बनाएं। फिर चमकीले रंगों से भरें।
    • मोर के पंखों में नीला, हरा और सुनहरा रंग बेहद अच्छा दिखता है।
    • यह डिजाइन एंट्रेंस पर सजाने के लिए परफेक्ट है।

    मॉडर्न ज्योमेट्री रंगोली

    Diwali Rangoli (11)

    (Picture Courtesy: AI Gen Image)

    अगर आप पारंपरिक डिजाइनों के अलावा कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो ज्योमेट्री पैटर्न वाली रंगोली बेहतरीन ऑप्शन है।

    • त्रिकोण, स्क्वेयर, सर्कल या मांडला जैसे पैटर्न बनाएं और फिर उन्हें कंट्रास्ट रंगों से सजाएं।
    • एक ही रंग के अलग-अलग शेड्स इस्तेमाल करने से डिजाइन में गहराई आ जाती है।
    • यह रंगोली मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देती है, जो आजकल काफी ट्रेंड में है।

    थीम बेस्ड रंगोली

    Diwali Rangoli (14)

    (Picture Courtesy: AI Gen Image)

    दीवाली पर लक्ष्मी जी के स्वागत के लिए उनके चरणों की रंगोली बनाना बहुत शुभ माना जाता है।

    • दरवाजे से अंदर की ओर लक्ष्मी जी के पांव के निशान बनाएं। चारों ओर छोटे-छोटे फूलों या रंगों से सजावट करें।
    • लाल और पीले रंग का इस्तेमाल शुभ माना जाता है।
    • यह रंगोली न केवल सुंदर लगती है, बल्कि धार्मिक महत्व भी रखती है।

    यह भी पढ़ें- Diwali 2025: दीवाली पर घर को देना चाहते हैं स्पेशल फेस्टिव वाइब, तो फॉलो करें ये 5 डेकोरेशन टिप्स

    यह भी पढ़ें- Deepotsav 2025: सुख-समृद्धि के लिए दीपोत्सव के 5 दिनों में इन जगहों पर जरूर जलाएं दीपक