Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hindi Diwas Wishes: ‘हिंदी मेरा आधार है, हमें इससे प्यार है’, इस खास संदेशों के साथ बनाएं हिंदी दिवस को खास

    Updated: Sat, 14 Sep 2024 07:22 AM (IST)

    हिंदी देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। यह भाषा पूरे देश को एक साख बांधने का काम करती है। इसी की इसी अहमियत को समझाने और इसका प्रचार-प्रसार करने के मकसद से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर आप अपने करीबियों को इन संदेशों (Hindi Diwas 2024 Quotes Wishes) के जरिए शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

    Hero Image
    इन संदेशों के जरिए दें अपनों को शुभकामनाएं (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज का दिन हर एक हिंदी भाषी के लिए बेहद खास है। 14 सितंबर यानी हिंदी दिवस (Hindi Diwas Quotes) का दिन हिंदी भाषा को समर्पित है। हर साल यह दिन इस भाषा के प्रचार-प्रसार और इसकी महत्वता के बारे में लोगों को जागरूक करने के मकसद से मनाया जाता है। 14 सितंबर, 1949 को भारतीय संविधान में हिंदी भाषा को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। इसी उपलक्ष्य में हर साल इस दिन को मनाया जाता है। हिंदी सिर्फ एक भाषा ही नहीं, बल्कि एक भाव है, जिसके जरिए पूरा देश एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। इसकी वजह से पूरा भारत एक सूत्र में बंधा हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में हर कोई अपनी आन-बान और शान हिंदी भाषा को समर्पित इस दिन का जश्न मना रहा है। इस खास मौके पर अगर आप भी अपने दोस्तों, परिवारजनों और करीबियों को शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो यह मैसेज (Hindi Diwas 2024 Quotes Wishes) आपके काम आ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- हिंदी राष्ट्रभाषा है या राजभाषा! आखिर 75 साल पहले इसे क्यों मिला यह दर्जा

    1. विविधताओं से भरे इस देश में लगी भाषाओं की फुलवारी है,

    इनमें हमको सबसे प्यारी हिंदी भाषा हमारी है।

    हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

    2. हमारी आन-बान-शान है हिंदी,

    हर हिंदुस्तानी की पहचान है हिंदी।

    हमारा दिल हमारी जान है हिंदी,

    हम सबका अभिमान है हिंदी।

    हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

    3. हिंदी और हिन्दुस्तान हमारा है और हम इसकी शान हैं

    दिल हमारा एक है और एक हमारी जान है।

    हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

    4. हिंदी भाषा में प्यार है, विश्वास है, अपनेपन का एहसास है।

    हम सभी के दिल के करीब है हिंदी, हमें अपनों सी अजीज है हिंदी।

    हिंदी में स्नेह है, हिंदी में दुलार है।

    हिंदी हमारा अभिमान है, हमारा शृंगार है।

    हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

    5. हम सब का अभिमान है हिन्‍दी

    भारत देश की शान है हिन्‍दी.

    हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

    6. हिंदी जीवन का आधार है,

    हमें अपनी मातृभाषा से बहुत प्यार है।

    हिंदी में बसे हमारे संस्कार हैं,

    आप सभी को हिंदी में मेरा नमस्कार है।

    हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

    7. भारत मां के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूं,

    मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूं।

    हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

    8. हिंदी का परचम पूरे विश्व में लहराना है,

    जोर-शोर से हिंदी भाषा का डंका बजाना है।

    इस हिंदी दिवस हमने यही ठाना है,

    हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

    9. हर दिल में बसे है हिंदी, हर जुबां पर ये नाम,

    हिंदी से ही रोशन होगा, अपना देश, अपना धाम।

    हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

    10. सब रंगों में हिंदी का रंग है सबसे गहरा,

    मेरी हिंदी भाषा का इतिहास है सबसे सुनहरा।

    हिंदी में प्यार है...हिंदी में संस्कार हैं,

    मैं हिंदुस्तानी हूं और हिंदी मेरा आधार है।

    हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

    यह भी पढ़ें- आखिर क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस और क्या है इसे मनाने का मकसद

    comedy show banner
    comedy show banner