Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नई बहू की 'पहली लोहड़ी' को बनाएं यादगार, 5 खास गिफ्ट्स से घोलें रिश्तों में मिठास

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 02:35 PM (IST)

    शादी के बाद पहली लोहड़ी का त्योहार हर किसी के लिए खास होता है। ऐसे में अगर आप अपने घर की बहू के लिए लोहड़ी को खास बनाना चाहते हैं, तो उन्हें कोई स्पेश ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लोहड़ी पर बहू को दें ये खास गिफ्ट्स (Picture Credit - Jagran)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लोहड़ी पंजाब और हरियाणा में मनाया जाने वाला एक खास त्योहार है, जिसे बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार नई बहुओं के लिए और भी खास होता है। ऐसे में अगर आप अपने घर आई नई दुल्हन को कोई तोहफा देना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ गिफ्ट ऑप्शन्स लेकर आए हैं, जिनसे आप आइडियाज ले सकते हैं।

    सोने या चांदी की जूलरी

    gold or silver jewellery

    (Picture Credit - Canva)

    नई बहू के लिए सोने या चांदी के गहने हमेशा खास होते हैं। परिवार की तरफ से ये प्यार और आशीर्वाद के रूप में गिफ्ट दिए जाते हैं। इस लोहड़ी नई दुल्हन को आप छोटी चेन या पेंडेंट गिफ्ट कर सकते हैं, जिसे वह डेली वियर की तरह पहन सकती हैं। अगर आपका बजट ज्यादा है, तो सोने के कंगन भी दे सकते हैं।

    साड़ी या सूट

    saree or suit

    (Picture Credit - Canva)

    नई दुल्हन की पहली लोहड़ी को खास बनाने के लिए आप उन्हें सूट या साड़ी गिफ्ट कर सकते हैं। परिवार की तरफ से दिए गए कपड़े बहू के लिए हमेशा खास होते हैं। मार्केट में आपको इनके कई डिजाइन और पैटर्न मिल जाएंगे, जिसमें पटियाला सूट, अनारकली सूट, शरारा सूट, हैवी वर्क साड़ी, ऑर्गेंजा-जॉर्जेट और अन्य फैब्रिक की साड़ियां शामिल हैं।

    स्किन केयर किट

    skin care kit

    (Picture Credit - Canva)

    स्किन केयर किट हमेशा से लड़कियों के लिए खास होते हैं। ऐसे में आप नई बहू को स्किन केयर किट भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें खुशबू वाले बॉडी लोशन, फेस पैक या हेयर ऑयल जैसी चीजें शामिल करें।

    स्वीट्स और ड्राई फ्रूट्स का बॉक्स

    Box of sweets and dry fruits

    (Picture Credit - Canva)

    लोहड़ी के मौके पर आप मिठाइयों और ड्राई फ्रूट्स का खूबसूरत बॉक्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि कुछ मीठा गिफ्ट करने से रिश्ते में मिठास आती है।

    पर्सनलाइज्ड गिफ्ट

    personalized gift

    (Picture Credit - Canva)

    अगर आप कुछ अलग देना चाहते हैं, तो आप उन्हें कस्टमाइज्ड मग, कुशन कवर या फोटो फ्रेम भी गिफ्ट कर सकते हैं। पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स सभी को पसंद आते हैं और लंबे समय तक याद भी रहते हैं।  

    यह भी पढ़ें - Lohri 2026: पंजाब से लेकर दिल्ली तक, जानें भारत में कैसे और क्यों मनाया जाता है यह फसलों का यह खास पर्व

    यह भी पढ़ें - Lohri 2026: क्यों है लोहड़ी पर तिल-गुड़ का इतना महत्व? स्वाद, सेहत और संस्कृति में छिपा है जवाब