Shardiya Navratri 2023 Day 9: नवरात्र का आखिरी दिन देवी सिद्धिदात्री को हैं समर्पित, जानें इस दिन भोग में क्या लगाएं
Shardiya Navratri 2023 Day 9 नवरात्र के नौवें दिन को नवमी के रूप में जाना जाता है। यह दिन माता सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। कई लोग इस दिन व्रत का समापन करते हैं। अगर आप भी नवरात्र का त्योहार मना रहे हैं तो नौवें दिन मां सिद्धिदात्री को तिल का भोग लगाएं। माना जाता है कि मां का पसंदीदा भोग लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
नई दिल्ली, Shardiya Navratri 2023 Day 9: शारदीय नवरात्र का आखिरी दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन उपासना करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ये भी मान्यता है कि माता सिद्धिदात्री की पूजा करने से संपूर्ण देवियों की पूजा का फल मिलता है।
इन दिनों हर जगह शारदीय नवरात्र का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग इस त्योहार में 9 दिनों तक देवी मां की पूजा-अर्चना करते हैं। शारदीय नवरात्र का अंतिम दिन 22 अक्टूबर को है, इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप की पूजा की जाती है। महानवमी को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।
मां सिद्धिदात्री की सवारी शेर है। माता कमल पर विराजमान होती है। इन्हें माता सरस्वती का भी स्वरूप माना गाया है। मां को बैंगनी रंग बहुत प्रिय है। ऐसे में जब आप मां की पूजा करें, तो बैंगनी रंग के चीजों का प्रयोग करें। जिससे माता प्रसन्न होती हैं। मान्यता है कि माता सिद्धिदात्री को तिल का भोग लगाने से सारी मुराद पूरी होती है। ऐसे में आपको तिल का लड्डू बनाने की विधि बताएंगे।
तिल का लड्डू
सामग्री
एक कप तिल, आधा कप गुड़, 1 बड़ा चम्मच घी,1 टी स्पून इलाइची पाउडर
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक पैन गर्म करें, इसमें तिल को डालकर भून लें।
- अब इन्हें एक तरफ ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब एक दूसरे पैन में पानी गर्म करें, इसमें गुड़ का टुकड़ा डालें।
- इसे पूरी तरह पिघलने दें, अब इसमें इलाइची पाउडर मिलाएं।
- जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
- अब इसमें तिल मिलाएं, इस मिश्रण से लड्डू तैयार कर लें।
ये भी पढ़ें:
आठवें दिन मां महागौरी को लगाया जाता है नारियल से बनी मिठाइयों का भोग, जानें रेसिपी
नारीत्व का सम्मान करता है 'गरबा', जानें कैसे और कब हुई थी इसकी शुरुआत
नवरात्र व्रत में इन 5 ड्रिंक्स को पीने से थकान और कमजोरी होगी दूर!
जानें नवरात्र में क्यों रखना चाहिए 9 दिन का व्रत, क्या हैं इसके फायदे
Pic Credit: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।