Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सावन के दूसरे साेमवार व्रत पर भोलेनाथ को लगाएं मखाने की खीर का भोग, खुश होकर झोली भर देंगे महादेव

    Updated: Sun, 20 Jul 2025 12:19 PM (IST)

    सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने श‍िव भक्त हर सोमवार को व्रत रखते हैं और भोलेनाथ की पूजा करते हैं। इस सावन के दूसरे सोमवार को भक्त भगवान शिव को मखाने की खीर का भोग लगा सकते हैं। मखाने की खीर बनाने की विधि बहुत ही आसान है।

    Hero Image
    भगवान शि‍व को लगाएं मखाने की खीर का भोग (Image Credit- Freepik)

     लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। ये पावन महीना भोलेनाथ की भक्ति और पूजा अर्चना के लिए सबसे अच्‍छा माना जाता है। सावन में हर सोमवार को शिव भक्त व्रत रखते हैं। भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं और महादेव को भोग लगाते हैं। सावन का दूसरा सोमवार 21 जुलाई को पड़ रहा है। माना जाता है कि अगर इस दिन सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा की जाए और उन्हें प्रिय भोग लगाया जाए, तो वो जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके साथ ही वो भक्तों की हर मनोकामना को भी पूरा करते हैं। सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आप उन्हें मखाने की खीर का भोग लगा सकते हैं। ये न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि व्रत में खाने के लिए भी बेहतरीन ऑप्‍शन है। मखाना, दूध और सूखे मेवों से बनी ये खीर महादेव को अर्पित करने के साथ-साथ प्रसाद के रूप में भी खास मानी जाती है।

    अगर आप भी सावन के महीने में शिवजी की कृपा पाना चाहते हैं, तो इस बार उनके लिए मखाने की खीर जरूर बनाएं। उन्‍हें भक्ति भाव से ये भोग अर्पित करें। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको मखाने की खीर बनाने की आसान रेस‍िपी बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    यह भी पढ़ें: आप भी सावन में खाते हैं घेवर, कहीं वो नकली तो नहीं? इन 3 तरीकों से करें असली Ghevar की पहचान

    मखाने की खीर बनाने के ल‍िए सामग्री

    • मखाना एक कप (लगभग 50-70 ग्राम)
    • फुल क्रीम म‍िल्‍क एक लीटर
    • चीनी स्वादानुसार
    • घी दो चम्मच
    • काजू, बादाम, पिस्ता बारीक कटे हुए
    • इलायची पाउडर आधा चम्मच
    • केसर के धागे गरम दूध में भीगे हुए

    मखाने की खीर बनाने की विधि

    • सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाही या पैन में घी गरम करें।
    • गरम घी में मखाने डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भून लें।
    • इन्हें तब तक भूनना है जब तक ये हल्के सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं।
    • भुने हुए मखानों को एक प्लेट में निकाल लें और इन्‍हें हल्का ठंडा होने दें।
    • इन्हें हाथों से हल्का सा क्रश कर लें या दरदरा पीस लें।
    • आप चाहें तो आधे मखाने साबुत भी रख सकते हैं।
    • इससे खीर में अच्छी बनावट आती है।
    • अब उसी पैन में थोड़ा और घी डालकर कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता को हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
    • अब उसी पैन में दूध डालकर उबलने के लिए रख दें।
    • इसके बाद दूध में उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें।
    • इसे गाढ़ा होने तक पकने दें।
    • बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध जले नहीं।
    • किनारों पर जमी मलाई को खुरच कर दूध में मिलाते रहें, इससे खीर और गाढ़ी बनेगी।
    • अब केसर के धागों को भी इसमें म‍िक्‍स कर दें।
    • जब दूध लगभग आधा रह जाए और गाढ़ा होने लगे, तो इसमें भुने और क्रश किए हुए मखाने डाल दें।
    • इसके बाद इन्‍हें अच्छी तरह से मिलाएं।
    • मखानों को दूध में गलने तक पकाएं।
    • अब चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
    • भुने हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालें।
    • खीर को तब तक पकाएं जब तक कि ये गाढ़ी न हो जाए।
    • आप इसे ठंडी होने के ल‍िए रख दें।
    • कुछ देर बार इसे फ्र‍िज में रख दें।
    • ठंडी खीर और ज्‍यादा अच्‍छी लगती है।
    • परोसने से पहले कुछ कटे हुए ड्राई फ्रूट्स या केसर से गार्निश कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: टेस्टी भी, ट्रेंडी भी! सावन में घेवर कैसे बना फेवरेट डि‍जर्ट? जानें इस देसी म‍िठाई की द‍िलचस्‍प कहानी