Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन 5 सस्ते जूसों से मिलेगा नारियल पानी जितना फायदा, रोजाना पीने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे

    Updated: Sun, 20 Jul 2025 12:54 PM (IST)

    नारियल पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन इसे रोज-रोज पीना काफी महंगा साबित हो सकता है। इसलिए इसकी जगह कुछ और किफायती जूस (Coconut Water Substitute) पीना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। ये जूस भी नारियल पानी जितने ही फायदेमंद होते हैं और उसकी तुलना में सस्ते भी होते हैं।

    Hero Image
    नारियल पानी जितने फायदेमंद हैं ये जूस (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नारियल पानी एक नेचुरल एनर्जी ड्रिंक है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ पोषण भी देता है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाते हैं (Coconut Water Benefits)।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, नारियल पानी थोड़ा महंगा हो सकता है। इसलिए रोज-रोज नारियल पानी खरीदना सभी के बजट में नहीं आ पाता है। लेकिन कुछ सस्ते और आसानी से मिलने वालों फलों के जूस (Juices to Replace Coconut Water) भी हैं, जो नारियल पानी की तरह ही फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 जूस के बारे में।

    लौकी का जूस

    लौकी का जूस काफी रिफ्रेशिंग होता है और फायदेमंद भी बहुत होता है। लौकी में 90% से ज्यादा पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट करता है। इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है, जो नारियल पानी की तरह इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है। साथ ही, इसे पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और इम्युनिटी भी बढ़ती है।

    यह भी पढ़ें- नारियल पानी का 'कड़वा सच'; रोजाना पीने से पहले जानिए, किसे हो सकता है इससे नुकसान

    खीरे का जूस

    खीरा न सिर्फ सलाद में इस्तेमाल होता है, बल्कि इसका जूस भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ये लो-कैलोरी ड्रिंक है, जिसे पीने से वजन घटाने में काफी मदद मिलती है। साथ ही, यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है और किडनी को स्वस्थ रखता है। इसमें मौजूद विटामिन्स स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं।

     

    नींबू पानी

    नींबू पानी भी इलेक्ट्रोलाइट्स के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसे पीने से इम्यून सिस्टम को मजबूत होता है। एसिडिटी और कब्ज से राहत दिलाता है। साथ ही, सुबह खाली पेट पीने से दिनभर एनर्जी मिलती है।

    संतरे का जूस

    संतरे का जूस विटामिन-सी और फाइबर से भरपूर होता है, जो नारियल पानी की तरह रिफ्रेशिंग होता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी इम्युनिटी को मजबूत बनाता है और सर्दी-जुकाम से बचाव होता है। साथ ही, यह शरीर को हाइड्रेट करके तरोताजा रखता है। इसमें मौजूद पोटौशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

    पुदीने का जूस

    पुदीना न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसका जूस भी सेहत के लिए बहुत लाभदायक है। इसे पीने से डाइजेशन बेहतर होता है और गैस और अपच से राहत दिलाता है। यह गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाता है। इसे पीने से मुंह की दर्गंध दूर होती है।

    ये जूस न केवल सस्ते होते हैं, बल्कि ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इन्हें पीने से सेहत से जुड़ी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। इसलिए इन्हें आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- क्या डायबिटीज के मरीजों को पीना चाहिए नारियल पानी? एक्सपर्ट ने बताया ब्लड शुगर पर कैसा पड़ता है असर

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।